{"_id":"5be5f166bdec2269602c5947","slug":"171541796198-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ने ऑनलाइन बदले नाम, इसी माह स्टेशनों पर लगे पोस्टरों पर भी दिखेंगे नए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ने ऑनलाइन बदले नाम, इसी माह स्टेशनों पर लगे पोस्टरों पर भी दिखेंगे नए नाम
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो ने ऑनलाइन बदले नाम, इसी माह स्टेशनों पर लगे पोस्टरों पर भी दिखेंगे
बहादुरगढ़।
प्रदेश सरकार ने बहादुरगढ़ के सिटी पार्क, बस स्टैंड और एमआईई (मुंडका इंड्रस्ट्रीयल ईस्टेट) मेट्रो स्टेशन का बदलने की घोषणा की है। इस बात का एलान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेट्रो उद्घाटन पर किया था। मेट्रो स्टेशन का नाम बदले की मांग राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, विधायक नरेश कौशिक सहित हलके की कई सामाजिक राजनीतिक पार्टियों ने की थी। मेट्रो ने सरकार के इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए डीएमआरसी एप पर स्टेशनों के नाम बदल दिए है। वहीं मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि इस माह के अंत तक मेट्रो स्टेशनों पर भी लगे पुराने नामों को बदलकर नए नाम लिख दिए जाएंगे।
वित्तमंत्री ने 5 जुलाई 2018 को भेजा था पत्र
5 जुलाई को भेजे पत्र में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि दिल्ली मेट्रो का विस्तार बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) तक हो गया है। बल्लभगढ़ में भी एक मेट्रो स्टेशन बनाया गया है। इस स्टेशन का नाम राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन रखाकर महान शहीद को सम्मान दिया जाए। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की एमआईई मेट्रो स्टेशन का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्री राम शर्मा के नाम पर रखा जाए। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अतुलनीय योगदान दिया था।
स्टेशनों लगे पुराने पोस्टर इसी माह बदले जाएंगे
मेट्रो के एक अधिकारी के मुताबिक मेट्रो स्टेशनों पर लगे पोस्टर को बदलने का टेंडर जारी किया जा चुका है। पोस्टर को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नवंबर माह के अंत तक जिन स्टेशनों के नाम बदले गए हैं उन सभी स्टेशनों पर नए नाम के पोस्टर लगा दिए जाएंगे। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी प्रक्रिया के तहत मेट्रो ट्रेन के अंदर लगे संकेतांक को बदला जाएगा ताकि किसी भी यात्री को परेशानी न हो।
विज्ञापन
सीएम मेट्रो के उद्घाटन पर जनता को दिलाया था विश्वास
भाजपा सरकार लोगों की भावनाओं के अनुरूप काम कर रही है। मेट्रो के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ की जनता को विश्वास दिलाया था कि हम स्टेशनों के नाम जनता की मांग के अनुरूप रखेंगे।
डीएमआरसी एप पर बदले स्टेशनों के नाम
स्टेशनों पर वर्तमान में नाम डीएमआरसी एप पर नए नाम
एमआईई मेट्रो स्टेशन पंडित श्री राम शर्मा मेट्रो स्टेशन
बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन बहादुरगढ़ सिटी सेंटर
सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन
बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन अमर शहीद राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन