{"_id":"5bb905b9867a5514bb7994f5","slug":"171538852281-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में आज जुटेंगे देशभर के ट्रांसपोट्र्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में आज जुटेंगे देशभर के ट्रांसपोट्र्स
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। देशभर के ट्रांसपोर्टर आज बहादुरगढ़ में जुटेंगे। ये यहां दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला में डीजल रेट बढ़ोतरी, टोल बढ़ोतरी सहित अपनी अन्य समस्याओं पर मंथन करने के बाद आगामी रणनीति तैयार करेंगे। इस सिलसिले में शनिवार को बहादुरगढ़ के ट्रांसपोर्टरों ने मीटिंग कर आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
समस्त ट्रांसपोर्ट यूनियन बहादुरगढ़ की ओर से रविवार को रोहतक रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में एक सभा का आयोजन किया गया है। सभा में देश के सभी राज्यों से ऑल इंडिया ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन के ट्रांसपोर्टर भाग लेंगे। नागपुर, नासिक, राजकोट, सूरत व अन्य राज्यों के ट्रांसपोर्टर तो फिलहाल आ चुके हैं, शनिवार रात तक तमाम ट्रांसपोर्टर आ जाएंगे। सभा के बारे में जानकारी देते हुए बहादुरगढ़ यूनियन के प्रवक्ता अशोक अरोड़ा ने बताया कि लगातार टोल और डीजल की दरें बढ़ रही हैं। कभी आरटीओ परेशान करते हैं तो बार्डर पर इंट्री करने में भी झमेला होता है। रही सही कसर एनजीटी पूरी कर देता है। आज हालात ये हो गए हैं कि ट्रांसपोर्ट का काम घाटे का सौदा हो गया है। गाड़ी की किश्तें भी पूरी नहीं हो पाती, अकेले बहादुरगढ़ के ही आधे से अधिक ट्रक खाली खड़े रहते हैं। सभा में ऑल इंडिया ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा (राजकोट) मुख्य वक्ता रहेंगे। बलवंत डागर, राजेश दलाल, राजेंद्र अरोड़ा, सतबीर राणा, सुखबीर राठी, दिलबाग, फूलकंवार व जितेंद्र आदि मीटिंग में मौजूद थे। गौरतलब है कि बहादुरगढ़ में कुल 15 ट्रांसपोर्ट यूनियन हैं एवं 8 हजार से अधिक ट्रक हैं। लेकिन एनजीटी की मार व डीजल रेट बढ़ोतरी के कारण बहुत से ट्रांसपोर्टर की गाड़ियां खाली खड़ी रहती हैं।