{"_id":"5bb7bd70867a55353d6aa4c9","slug":"171538768240-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी राजकीय कन्या स्कूल के पास कूड़ा डालने से नहीं आए बाज, प्रधानाचार्य ने नप सचिव को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मी राजकीय कन्या स्कूल के पास कूड़ा डालने से नहीं आए बाज, प्रधानाचार्य ने नप सचिव को लिखा पत्र
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। काठमंडी स्थित राजकीय कन्या स्कूल के समीप बनाए डंपिंग प्वाइंट के लिए अकेले लोग ही नहीं बल्कि नगर परिषद के सफाई कर्मी भी जिम्मेदार हैं। वीरवार हो ही नप अधिकारियों ने डंपिंग प्वाइंट पर फैला कचरा उठवाकर भविष्य में कूड़ा डालने वालों पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी थी। अमर उजाला टीम ने इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब जमीनी हकीकत का जायजा लिया तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। टीम को फूड एंड सप्लाई विभाग की तरफ वाले डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा पड़ा मिला। वहीं स्कूल के पिछले गेट पर बनाए डंपिंग प्वाइंट पर सफाई कर्मी कचरे की रेहड़ी खाली करता मिला। सफाई कर्मियों की लापरवाही पर राजकीय कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीभगवान ने नगर परिषद सचिव को पत्र लिखा है।
तीन दिन पहले ही लोगों को जागरूक करने के लिए गांधी जयंती पर राजकीय कन्या स्कूल की छात्राओं ने गांधीगीरी अपनाकर स्थानीय लोगों से हाथ जोड़कर स्कूल के समीप कचरा न डालने की अपील की थी। तीन अक्तूबर को ही अमर उजाला टीम ने दोबारा यहां की स्थिति का जायजा लिया तो भी यहां कचरा पड़ा मिला जबकि छात्राओं के डोर-टू-डोर अभियान के दौरान उपस्थित नप अधिकारियों ने कूड़ा उठान कराने का छात्राओं को आश्वासन दिया था। चार अक्तूबर के संस्करण में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद की टीम फूड एंड सप्लाई विभाग कार्यालय की तरफ बने डंपिंग प्वाइंट का कूड़ा उठाने पहुंच गई। यहां से कचरे का उठान कराने के बाद नप अधिकारियों ने भविष्य में कचरा डालने वालों पर एक हजार से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी थी। नप अधिकारियों की इस चेतावनी के बाद की स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार सुबह अमर उजाला टीम तीसरी बार दोनों डंपिंग प्वाइंट पर पहुंची। फूड एंड सप्लाई कार्यालय की तरफ और स्कूल की दीवार के समीप बने डंपिंग प्वाइंट पर कचरा फैला मिला। बता दें कि इसी डंपिंग प्वाइंट से वीरवार को नगर परिषद टीम ने कचरा उठाया था। वहीं, जब स्कूल के पिछले गेट वाले डंपिंग प्वाइंट की स्थिति जांची गई तो यहां नप का सफाई कर्मी ही कचरे से भरी रेहड़ी लेकर पहुंचा और वहां बने डंपिंग प्वाइंट पर इसे खाली कर चलता बना।
स्कूल प्रधानाचार्य ने सचिव से लगाई जगह को साफ कराने की गुहार
राजकीय कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीभगवान ने सफाई कर्मियों की लापरवाही पर नगर परिषद सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि स्कूल परिसर के समीप लोगों के साथ-साथ सफाई कर्मी भी कूड़ा डालते हैं। इस संबंध में छात्राओं ने हाथ जोड़कर अपील भी की अभी भी लोग और सफाई कर्मी यहां कूड़ा डाल रहे हैं। इससे छात्राओं और स्टाफ सदस्य परेशान हैं। स्कूल परिसर के समीप बनाए डंपिंग प्वाइंटों की जगहों को साफ करवाया जाए और कूड़ा डालने के लिए लोगों को मुनादी के जरिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
वर्जन::
एक डंपिंग प्वाइंट की हमने वीरवार को सफाई करवा दी थी। दूसरे को हम तुरंत प्रभाव से साफ करवा देंगे। अगर हमारे कर्मचारी ने यहां कूड़ा डाला है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। मैं इस मामले की खुद जांच करूंगा और अगर कर्मचारी की कमी पाई गई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। - विजय शर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद