फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीएम घोषणा की ग्रांट अटकी, विकास कार्य रूकने से पार्षद खफा

सीएम घोषणा की ग्रांट अटकी, विकास कार्य रूकने से पार्षद खफा

Sun, 24 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
सीएम घोषणा की ग्रांट अटकी, विकास कार्य रूकने से पार्षद खफा
सीएम घोषणा की ग्रांट अटकी, विकास रुकने से पार्षद खफा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सूबे के मुखिया द्वारा एक साल पहले नई अनाज मंडी में शहरी विकास के लिए की गई पांच करोड़ की घोषणा अब तक पूरी नहीं हुई है। नगर परिषद के कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद भी अब तक शहरी विकास कार्य के लिए पांच करोड़ की ग्रांट नहीं पहुंची है। शहरी विकास की गेंद पिछले करीब तीन माह से सरकार के पाले में पड़ी है लेकिन इसे अब तक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। एक साल के लंबे इंतजार के बाद अब पार्षद भी इस मामले पर अपनी आवाज मुखर करने लगे हैं। इन पार्षदों में भाजपा और इनेलो समर्पित पार्षदों सहित निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं। इन पार्षदों का तर्क है कि उनके वार्डों में लाखों से कराए जाने वाले विकास कार्यों का खाका तो तैयार है लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं करवाए जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें वार्डवासियों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। वहीं, नगर परिषद अधिकारी जल्द ही ग्रांट मिलने का आश्वासन इन पार्षदों को दे रहे हैं। करीब दो सप्ताह पहले भी इन पार्षदों ने जल्द काम शुरू न होने पर भूख हड़ताल व धरने पर बैठने की चेतावनी दे डाली थी।

नहीं दे पाते कोई ठोस जवाब
वार्ड दो में गांधी नगर फाटक से ढाणी फाटक सड़क का निर्माण सीएम घोषणा के तहत होना था लेकिन अब तक कोई बजट नहीं आया है। इसके निर्माण पर करीब 39 लाख रुपये की लागत आएगी। बजट न आने से अधिकारी काम शुरू नहीं करवा पा रहे हैं। वार्ड की मेन सड़क न बनने के कारण प्रतिदिन लोगों के सवालों के जवाब देने पड़ते है, जिसके कारण शर्मिंदगी महसूस होती है। - महेश गुप्ता, वार्ड दो पार्षद
विज्ञापन


वार्ड चार के लोग विकास कार्य ठप होने से विरोध पर उतारू हैं। एक साल के बाद भी शहर में एक पैसे का काम नहीं हुआ है। सीएम घोषणा में वार्ड में 45 लाख रु़पये की गलियां बननी है। वार्ड की अधिकतर गलियां कच्ची पड़ी है। गलियां न बनने के कारण प्रतिदिन लोगों के ताने सुनने पड़ते है। बजट को लेकर नप अधिकारी भी कोई आश्वासन नहीं दे पा रहे। - दिनेश जागड़ा, वार्ड चार पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे के मुखिया की घोषणाओं को ही पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वार्डवासी सीएम की विकास घोषणाओं को झूठा बताने लगे हैं और मैं उन्हें आश्वासन दे देकर थक चुका हूं। कोर्ट के बैक साइड सड़क का निर्माण सीएम घोषणा के तहत करीब 40 लाख से करवाया जाना है। निर्माण कार्य शुरू न होने के कारण प्रतिदिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - बक्सी सैनी, वार्ड आठ पार्षद

सीएम घोषणा में होने वाले विकास कार्य में अब तक वार्ड में कोई काम नहीं हुआ है। एक गली का टेंडर किया गया लेकिन बाद में टेंडर को केंसिल कर दिया। सरकार के झूठे वादों के कारण लोगों को काफी पेशानियां झेलनी पड़ रही है। वार्ड में काफी गलियां कंडम पड़ी है। बार-बार नप अधिकारियों से विकास कार्य शुरू कराने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही। - पार्वती, वार्ड नौ पार्षद

सीएम घोषणा का एक साल बाद भी कोई पैसा नहीं आया है। वार्ड में लाखों के विकास कार्य रुके पड़े है। वार्ड में गलियों का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। नगर परिषद कार्यालय से चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं और इससे लोगों को भी काफी दिक्कतें हो रही है। एक साल के बाद भी वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे है। - बबलू श्योराण, नगर परिषद वाइस चेयरमैन

सीएम घोषणा के मुताबिक वार्ड में कोई काम शुरू नहीं हो पाया है। सीएम घोषणा में वार्ड में करीब 35 लाख से गलियों का निर्माण होना था लेकिन अब तक कोई बजट नहीं आया है। सरकार भी इस मामले पर मौन है। सिविल अस्पताल के बैक साइड वाली सड़क की कायाकल्प सीएम घोषणा के तहत ही करवाई जानी थी लेकिन नप अधिकारी अभी कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहे हैं। - सुमन देवी, वार्ड 17 पार्षद

सीएम की घोषणा पूरी करने के लिए अब बजट राशि जारी ूकर देना चाहिए। नगर परिषद अधिकारियों की कमी के कारण सीएम घोषणा का पैसा नहीं आ रहा है। वार्ड में नौ गलियों का निर्माण होना हे और इनके निर्माण कार्य पर करीब 55 लाख की लागत आएगी। अब नगर परिषद अधिकारी बजट आने के बाद ही विकास कार्य शुरू कराने का तर्क दे रहे हैं। सीएम की घोषणाएं लापरवाही के चलते कागजों तक ही सीमित हैं। - कुलदीप गांधी, वार्ड 18 पार्षद

सीएम घोषणा को लेकर डीसी से मिले थे लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर परिषद चेयरमैन को निर्माण कार्य के लिए बोलते हैं तो बजट न आने का तर्क देते हैं। वार्ड में विकास कार्य बिल्कुल ठप हैं जबकि लोग समस्याओं को लेकर बार-बार मुझे बोल रहे हैं। जिला बनने के बाद से वार्ड में एक भी काम नहीं हुआ है। सीएम घोषणा के मुताबिक वार्ड में 87 लाख के काम होने हैं। - पप्पू, वार्ड-19, पार्षद


वर्जन:::
हमने कागजी प्रक्रिया पूरी कर रखी है। अगले सप्ताह प्रशासनिक स्वीकृति लेने के एमई चंडीगढ़ जाएंगे। जल्द से जल्द बजट आने की उम्मीद है और इसके तुरंत बाद हम विकास कार्य शुरू करवा देंगे। - संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed