{"_id":"597f85f54f1c1bcc388b4576","slug":"171501529589-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने लगाया चौकी मुंशी पर रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने लगाया चौकी मुंशी पर रिश्वत लेने का आरोप
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
गांव पाटौदा निवासी एक युवक ने कुलाना चौकी के मुंशी पर पैसे लेकर चरित्र सत्यापन की रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया है। पाटौदा निवासी रवि कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह ने सोमवार को डीएसपी राजीव से मिलकर इस बारे शिकायत की।
रवि ने बताया कि वो प्राईवेट तौर पर अपना चरित्र सत्यापन करवाना चाहता था। इसके लिए रवि ने अपने सभी दस्तावेज बनवा रखे थे। रवि ने बताया कि उसके खिलाफ कुलाना चौकी में किसी भी प्रकार का कोई केस दर्ज नहीं है, लेकिन चौकी में तैनात मुंशी ने कहा कि सत्यापन रिपोर्ट तभी बनेगी, जब वो उसे 200 रुपये देगा। रवि ने कहा कि उसने गुहार लगाई कि वो गरीब है और उसके पास इस समय पैसे नहीं है तो मुंशी ने कहा कि जब तक 200 रुपये नहीं देगा रिपोर्ट तैयार नहीं होगी। रवि ने बताया कि मुंशी के अड़ियल रवैये को देखते हुए उसने किसी जान पहचान के व्यक्ति से पैसे उधार लिए और मुंशी को दिए, तभी मुंशी ने सत्यापन रिपोर्ट उसे दी। सोमवार को रवि की बात सुनने के बाद डीएसपी राजीव ने रवि से कहा कि मंगलवार को इस मामले की छानबीन की जाएगी। वहीं, जब कुलाना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र से इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी नॉलेज में ऐसा कोई मामला नहीं आया है।