फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरसों खरीद के लिए बदली एजेंसी फूड एंड सप्लाई ने नहीं खरीदी सरसों, किसानों ने किया हंगामा

सरसों खरीद के लिए बदली एजेंसी फूड एंड सप्लाई ने नहीं खरीदी सरसों, किसानों ने किया हंगामा

Tue, 16 Apr 2019 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
सरसों खरीद के लिए बदली एजेंसी फूड एंड सप्लाई ने नहीं खरीदी सरसों, किसानों ने किया हंगामा
बहादुरगढ़। पिछले कई दिनों सरसों की सरकारी खरीद हैफेड की ओर से की जा रही थी। एजेंसी का लक्ष्य पूरा होने के बाद सरकार की ओर से सोमवार को किसानों की सरसों की खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग को आदेश दिए गए, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों की सरसों नहीं खरीदी जा सकी। ऐसे में किसानों ने अनाज मंडी के साथ मार्केट कमेटी के कार्यालय में हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोज जताया। हंगामा बढ़ते देख मार्केट कमेटी सचिव ने आढ़तियों को किसानों की सरसों का तुलान करने के आदेश दिए। तब कहीं जाकर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

सरकार की ओर से पहली बार सरसों की सरकारी खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं, लेकिन सरसों की सरकारी खरीद के लिए तैयारी न होने के कारण सोमवार को गर्मी के मौसम में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक किसान इधर-उधर अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटते रहे। परेशान किसानों ने अनाज मंडी में हंगामा किया। इसके बाद किसान मार्केट कमेटी के कार्यालय में पहुंचे और वहां पर सचिव के समक्ष अपनी समस्या बताई। मार्केट कमेटी सचिव ने किसानों की परेशानी को भांपते हुए मंडी के आढ़तियों के साथ मीटिंग की और किसानों की सरसों की तौल करने के लिए निर्देश दिए। आढ़तियों ने अधिकारियों के निर्देश पर किसानों की सरसों का तुलान जरूर शुरू किया, मगर वह खरीदी नहीं जा सकी। तौल होने के बाद किसान कुछ शांत हुए।
विज्ञापन

हम कित जां म्हारी सरसों ना खरीदी : राज सिंह
नया गांव निवासी किसान राज सिंह ने कहा कि हम सुबह पांच बजे आए थे, आते ही आड़े सरसम तरवाई। पहला गेट पास बनाण मैं 11 बजा दिए, जब गेट पास मिल्या, अब म्हारी सरसों ना खरीद रे, हम कित जां म्हारी सरसों ना खरीदी और आड़े मंडी में 150 किसान पड़े सै।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम न्यू चावै हां के म्हारी सरसों ले ल्यो : दयानंद
बराही निवासी किसान दयानंद ने कहा कि सोमवार नै चौथी बार सरसम लाया हूं, आज भी ना बिकी। पहले दिन ल्यादा था जब बताया थारी सरसों शनिवार न बिकेगी, हम वापस भेज दिए, हम वापस लेगे फेर शनिवार न ल्याए फेर बोले तुम्हारा दिन कर दिया सोमवार का। आज हम आ गे गेट पास कटवा लिया, इब तोलते कोन्या और कवै हैं के तमने जे फार्म कौन देगा। हमनै तो बेरा कोनी, बस हम न्यू चावै हैं के म्हारी सरसों ले ल्यों।
नीचे सड़का पै पड़ी है म्हारी सरसों : जितेंद्र
लोवा खुर्द निवासी किसान जितेंद्र ने कहा कि सरसों नीचे सड़कां पै पड़ी सै और नालियां में जा सै, इब तक हैफेड वाले खरीदे थे, आज म्हार तै बताई है के इब फूड सप्लाई वाले खरीदेंगे। फूड सप्लाई आले बोले कि म्हारे पास 2 बजे सूचना आई है और आढ़ती जे फार्म देंगे, पर आढ़ती मना करै सै कवै हैं के हम नहीं देंगे जे फार्म, इसलिए सरसों की खरीद नहीं की जा रही।
यह रहेगा खरीद शेड्यूल
विभाग की ओर से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक 15 अप्रैल को गांव आसौदा, बहादुरगढ़, बालौर, बामनौली, बराही व नया गांव के किसानों की सरसों खरीदी जानी थी, लेकिन नहीं खरीदी जा सकी। 16 अप्रैल को गांव डाबोदा, दहकोरा, दुल्हेड़ा, ईस्सरहेड़ी, जाखौदा व खैरपुर, 17 को कानोंदा, कसार, खरमाण, कुलासी, लडरावन, लुहारेहड़ी व लोवा, 18 को गांव मांडोठी, मातन, मेहंदीपुर, मुकुंदपुर, निलौठी, 19 को नूना माजरा, परनाला, रिवाड़ी खेड़ा, सांखोल व 20 अप्रैल को गांव सराय औरंगाबाद, सिद्दीपुर, सिलौठी, सौलधा, टांडाहेड़ी व बुपनिया के किसानों की सरसों खरीद कार्य होगा।

सरसों की खरीद का शेड्यूल बढ़ा दिया गया है। अब 20 अप्रैल तक सरकारी खरीद एजेंसी फूड एंड सप्लाई करेगी। पहले दिन किसानों के समक्ष कुछ दिक्कतें आई हैं, उनका समाधान किया गया है। सरसों हर हाल में खरीदी जाएगी चाहे इसके लिए रात भी क्यों न हो जाए।
उमेश कुमार, सचिव ,मार्केट कमेटी
---फोटो 10 : अनाज मंडी में हंगामा करते किसान।
---फोटो 11 : अनाज मंडी में सरसों से भरी खड़ी ट्राली।
---फोटो 12 : मार्केट कमेटी के कार्यालय में पहुंचे किसान।
---फोटो 13 : राज सिंह
---फोटो 14 : दयानंद
---फोटो 15 : जितेंद्र
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed