{"_id":"5cafa56bbdec22141f00f982","slug":"161555015019-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी में मां भीमेश्वरी देवी का मुख्य मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी में मां भीमेश्वरी देवी का मुख्य मेला आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी। बेरी के विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में माता के जयकारे लगातार गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। माता का मुख्य मेला शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं ने छठे नवरात्र को माता के दर्शन कर उनसे मन्नतें मांगी। जिला प्रशासन की ओर से बेरी मेले में मेला ऑलओवर इंचार्ज और बेरी एसडीएम डॉ. राहुल नरवाल व्यवस्थाओं को जायजा ले रहे हैं। इस मेले में दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हुए है। पुलिस इस बात पर नजर रखी रहेगी कि बाहर से आने वाले लोगों में कोई आपराधिक किस्म का तो नहीं है। बेरी के मुख्य चौराहों को वाहनों के आगमन के लिए बंद कर दिया गया है। बाहर से आने वाले वाहनों को मेला-परिसर से दूर पार्किंग में ही खड़ा किया जाएगा। बेरी थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है ओर पुलिस के स्तर पर उसी प्रकार से पुख्ता प्रबंध किए गए है। किसी भी भक्त को कोई परेशानी होने की सूरत में वह कंट्रोल रूम में संपर्क करते हुए मदद प्राप्त कर सकता है।
मां की मूर्ति का प्रस्थान भी बना देखने लायक
यहां अंदर वाले मंदिर से बाहर मंदिर में मां भीमेश्वरी की मूर्ति को आते देखने के लिए भी श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी रहती है। यह नियम प्राचीन काल से चला आ रहा हैं। पुजारी की गोद मेें मां की मूर्ति एक मंदिर से दूसरे मंदिर में जाती है। सुबह साढ़े 4 बजे बाहर वाले मंदिर में और दोपहर साढ़े 12 बजे अंदर वाले मंदिर में मां विराजमान होती हैं। मां के प्रस्थान के समय बेरी वाली के जयकारे मंदिर परिसर में गूंजते रहते है।
सजी हुई हैं दुकानेें
नवरात्र मेले के दौरान बड़ी संख्या मेें दुकानें सजी हुई है। कहीं खिलौने की दुकानें तो कहीं पूजा व सामग्री की दुकानों से मेला परिसर पूरी तरह से गुलजार है। बच्चे व महिलाएं भी मेले में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ट ने बताया कि पुलिस की और से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हुई है।