फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गिरदावरी की जांच करने खेतों में पहुंचे उपायुक्त, किसानों से पूछी समस्याएं

गिरदावरी की जांच करने खेतों में पहुंचे उपायुक्त, किसानों से पूछी समस्याएं

Tue, 09 Apr 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
गिरदावरी की जांच करने खेतों में पहुंचे उपायुक्त, किसानों से पूछी समस्याएं
चरखी दादरी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सोमवार को जिला के विभिन्न गांवों का दौरा कर गिरदावरी की जांच कर राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। अजय सिंह तोमर गांव घसौला, मंदौली, आदमपुर, डाढी, बधवाना, व बिरही कलां आदि गांवों में पहुंचे और स्वयं गिरदावरी की जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान पटवारियों के रजिस्टर में दर्ज रिकार्ड के अनुसार मौके पर बोई गई फसल, कुंआ, रजबाहा, ट्यूबवेल, बणी आदि को उपायुक्त ने स्वयं देखा। जांच में पाया गया कि जिला के पटवारियों ने जमाबंदी और खेवट के मुताबिक सरसों, गेहूं आदि की फसल व अन्य रिकार्ड सही दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सभी पटवारी किसी से पूछकर या अनुमान के आधार की बजाय मौके पर जाकर गिरदावरी का काम करें। इसी प्रकार जिन पटवारियों के सजरा पुराने या मैले हो चुके हैं, वे नया सजरा तैयार करवा लें। उन्होंने कहा कि फसली व बरानी रकबे का जोड़ सही रहना चाहिए। उपायुक्त ने राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे ततीमा काटकर भू रिकार्ड को सही करें। इय्न दिनों राजस्व रिकार्ड को ऑनलाइन किया जा रहा है तो इस कार्य के लिए रिकार्ड सही रहना जरूरी है। तोमर ने ग्रामीणों से पूछा कि रविवार को आई आंधी में कोई खराबा या नुकसान तो नहीं हुआ है। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि एक-दो मामूली घटनाओं को छोड़कर कोई नुकसान नहीं हुआ। बधवाना में ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर उपायुक्त का स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम सतबीर सिंह, डा. विरेंद्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सुखबीर सिंह, तहसीलदार कंवल ङ्क्षसह यादव, साहबराम, नायब तहसीलदार राजकुमार, मुकेश कुमार, सदर कानूनगो राजबीर सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed