फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 17 Feb 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की जिला झज्जर की कन्वेंशन जिला प्रधान नवीन कुमार की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय जलघर में हुई। इसका संचालन सचिव विष्णुदत्त जांगड़ा ने किया। सर्वप्रथम जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।

सम्मेलन में केन्द्रीय कमेटी के उपप्रधान सतीश अहलावत व प्रेस सचिव राजकुमार धिकाड़ा ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। इसके अलावा 21 फरवरी को दिल्ली के लोकसभा पर प्रदर्शन और एक मार्च को जनस्वास्थ्य विभाग के निजीकरण के विरोध में बावल स्थित जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल के निवास पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें झज्जर जिले के 200 कर्मचारी भाग लेंगे। कन्वेंशन में दलीप सहरावत, राहुल, रामकेश, अनूप सिंह, रणबीर खटक, जगदीश, रोशनलाल, सूरजभान रईया, जगबीर सोलंकी, महाबीर अहलावत, बिजेन्द्र सुबाना, भगवान, दीपक, मुकेश, सतबीर यादव, ईश्वर बिरधाना, कृष्ण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed