फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दस माह की जदोजहद के बाद श्यामसर तालाब के लिए 24.66 करोड़ का बजट हुआ मंजूर

दस माह की जदोजहद के बाद श्यामसर तालाब के लिए 24.66 करोड़ का बजट हुआ मंजूर

Sat, 12 Jan 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
दस माह की जदोजहद के बाद श्यामसर तालाब के लिए 24.66 करोड़ का बजट हुआ मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। 420 साल पुराने ऐतिहासिक श्यामसर तालाब की कायाकल्प के लिए प्रदेश सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को 24.66 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दे दी है। दस माह से नगर परिषद और जिला प्रशासन इसकी मंजूरी के लिए प्रयासरत थे। अब जाकर यह मामला सिरे चढ़ा है तालाब के जीर्णोद्घार की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सितंबर 2016 में की थी। सीएम घोषणा के करीब 27 माह बाद सरकार ने इसकी बजट राशि स्वीकृत की है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने इस आशय की अधिकारिक पुष्टि भी की है।
दादरी की प्राचीन धरोहर श्यामसर सरोवर के जीर्णोद्घार के लिए प्रदेश सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 24.66 करोड़ की राशि मंजूर कर दी है। इस राशि के स्वीकृत होने से अब श्यामसर सरोवर का जल्दी कायाकल्प करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। दादरी शहर के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग थी कि नगर के बीचोंबीच बने श्यामसर सरोवर का जीर्णोद्घार करवाकर इसे रमणीय स्थल बनाया जाए। सितंबर 2016 में दादरी अनाज मंडी में आयोजित हुई रैली में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्यामसर सरोवर के जीर्णोद्घार की घोषणा की थी। इस पर दादरी नगर परिषद ने इसका गुरूग्राम की एक कंपनी से सर्वे करवा कर प्रोजेक्ट तैयार करवाया था। इसके बाद एस्टिमेट चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिया गया था और जिला प्रशासन व नगर परिषद के प्रयासों से इसे अब स्वीकृति मिल गई है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने परियोजना की मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि गत आठ-दस माह से लगातार इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दिलवाने के प्रयास जारी थे। जिला प्रशासन और नगर परिषद द्वारा इस संदर्भ में पत्राचार किया जा रहा था।
विज्ञापन


अब प्रोजेक्ट पर नहीं होगी देरी: चेयरमैन
दादरी नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने भी इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि श्यामसर सरोवर और आसपास के स्थान को सुधार कर एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। श्यामसर दादरी शहर की ऐतिहासिक धरोहर है और इसका जीर्णोद्घार करवाने में अब कोई देरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र कार्रवाई होगी आरंभ: ईओ
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजयपाल यादव ने बताया कि राशि मंजूर होने के बाद इसकी तकनीकी स्वीकृति ली जाएगी और इसके तुरंत बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद शीघ्र यह कार्रवाई आरंभ कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed