{"_id":"5b8d9b1842c792464b1c677b","slug":"161536006936-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस में चयन होने पर पूजा कादियान को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस में चयन होने पर पूजा कादियान को किया सम्मानित
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस में चयन होने पर पूजा कादियान को किया सम्मानित
झज्जर। द हाईट स्कूल की छात्रा का रोहतक पीजीआई एमएस के एमबीबीएस कोर्स में चयन होने पर सम्मानित किया गया। छात्रा पूजा कादियान को निदेेशक नविंद्र कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्रा पूजा दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा श्रोत है। पूजा ने मार्च 2017 में आयोजित बोर्ड एग्जाम में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया था। विषम परिस्थितियों के बावजूद छात्र ने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा तथा इसे पूरा करके साबित कर दिया कि हौसला रखने पर कोई सफलता से रोक नहीं सकता। पूजा ने कहा कि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करते ही वह जिले की सेवा करेगी। छात्रा पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय द हाइट स्कूल के स्टाफ को देते हुए कहा कि स्टाफ व स्कूल प्रबंधन समय-समय पर उसकी मदद की, जिसका परिणाम है कि वो आज अपना मुकाम हासिल कर चुकी है।