{"_id":"5b12eaaa4f1c1bac6e8b5d92","slug":"161527966378-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समालखा रथयात्रा शुरू होने पर सरकार की उल्टी गिनती शुरू: सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समालखा रथयात्रा शुरू होने पर सरकार की उल्टी गिनती शुरू: सांगवान
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा रथयात्रा के साथ सरकार की उल्टी गिनती हो जाएगी शुरू : सांगवान
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान ने कहा कि पानीपत के समालखा से तीन जून को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की रथ यात्रा की शुरूआत के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। यात्रा को लेकर जहां जनता में उत्साह है वहीं विपक्षी पार्टियों के होश उड़े हुए हैं।
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान शनिवार को क्षेत्र के गांव कमोद, नीमड़ी, बौंद कलां व मिसरी में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान को दलाल बताने वाली भाजपा सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। किसानों की मांगों को मानना तो दूर बल्कि किसान को दलाल बताकर उसको बेइज्जत किया जा रहा है। जिसने कभी खेत में जाकर तक नहीं देखा आज वो खुद को किसान बता रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में किसान ही नहीं बल्कि प्रदेश का सभी वर्ग भाजपा को इसका एहसास कराएगा। इस मौके पर जिला पार्षद महेंद्र सोनी, सुरेंद्र बौंद, सरपंच कपूर सिंह कमोद, पूर्व सरपंच जगदीश, बलजीत, राजपाल पूर्व सरपंच मिसरी, जसवंत सिंह, राजेंद्र, पृथ्वी, कर्ण सिंह, सतबीर, किरणपाल नंबरदार, राजकुमार व बलबीर सिंह मौजूद रहे।