फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   6 घंटे की देरी से चल रही हैं सुपरफास्ट ट्रेनें

6 घंटे की देरी से चल रही हैं सुपरफास्ट ट्रेनें

Tue, 26 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
6 घंटे की देरी से चल रही हैं सुपरफास्ट ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन सर्दी के इस मौसम में पिछले कई दिनों से गड़बड़ाया हुआ है। ट्रेनों की लेट-लतीफी के चलते रेल यात्रियों को समय पर अपनी ड्यूटी, कार्यालय व अन्य जगह पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। घंटों तक वे प्लेटफार्म पर ही बैठकर ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहते हैं। सुपरफास्ट ट्रेनें छह-छह घंटे की देरी से चल रही हैं।
निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से कुछ ट्रेनों के चलने से दूर-दराज जाने वाले रेल मुसाफिरों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार रेल यात्री रेलवे पूछताछ केंद्र या फिर टिकट बिक्री केंद्र पर जाकर कर्मचारियों से ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी भी जुटाते नजर आते हैं। हालांकि यात्रियों को ट्रेनों के परिचालन के अपडेट के बारे में रेलवे अधिकारियों की ओर से अनाउंस भी कराया जाता रहता है ताकि पूछताछ केंद्र व समय सारिणी पर ट्रेनों के बारे में न पढ़ने वाले यात्रियों को भी पता चल सके कि अमूक ट्रेन कब और कितनी देर में किस प्लेटफार्म नंबर पर आएगी। सोमवार को भले ही क्रिसमस-डे था और अनेक सरकारी विभागों में अवकाश भी था, लेकिन उसके बाद रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ यात्रियों की देखने को मिली। तीनों प्लेटफार्म से गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को खूब भीड़ प्लेटफार्म पर देखने को मिली।
विज्ञापन

पूछताछ केंद्र से मिली जानकारी अनुसार सर्दी व कोहरे के दौरान लंबी दूरी की ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देर से चल रही है। रेल यात्रियों को परेशानी न हो और उन्हें ट्रेनों के बारे में पूरी स्थिति स्पष्ट करने के लिए बार-बार अनाउंस के माध्यम से बताया जा रहा है। यदि कोई ट्रेन रद्द भी होती है तो उसके बारे में भी पहले ही अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन देरी से पहुंची
रोहतक की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 64915 रोहतक पैसेंजर अपने निर्धारित समय से एक घंटा 20 मिनट की देरी से चल रही थी, दैनिक सुपरफास्ट 6 घंटे लेट रही, दिल्ली-नई दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, कोटा एक्सप्रेस 25 मिनट, दैनिक सुपरफास्ट साढ़े तीन घंटे देरी से तो अवध-आसाम छह घंटा देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed