{"_id":"5a26f3634f1c1ba7678bfc57","slug":"161512502115-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया खाद न मिलने किसान भड़के, रोष प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया खाद न मिलने किसान भड़के, रोष प्रदर्शन किया
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरिया न मिलने किसान भड़के, किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव अटेला और आसपास के किसानों को यूरिया की कमी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से गांव अटेला में यूरिया की बिक्री के लिए डिपो भी खुला है। यूरिया नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया है। सरपंच अटेला नयां राजेश, सुनील, विकास, सोमबीर, नरेंद्र, राज, विरेंद्र, टोनी का कहना है कि इस डिपो के तहत डोहका, डूडीवाला, अटेला खुर्द, बिलावल, पिचौपा, अटेला कलां, अटेला नयां समेत अन्य गांव आते हैं। गांवों के किसानों को यूरिया और खेती के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं यहीं से उपलब्ध होती हैं। इन किसानों ने कहा कि वे यूरिया के लिए हर रोज डिपो पहुंचते हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्हें यूरिया खाद की उपलब्धता न होने की बात कही जाती है। किसानों ने आरोप लगाया कि एक तरफ तो सरकार ट्रैक्टर ट्राली को टैक्स के दायरे में ला रही है, वहीं दूसरी तरफ किसानों की सुविधाएं समाप्त कर रही है। किसानों को किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं दी जा रही है। इन किसानों ने यूरिया खाद की समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।