फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ऑनर किलिंग: समझाने पर नहीं मानी बेटी तो कर दी हत्या

ऑनर किलिंग: समझाने पर नहीं मानी बेटी तो कर दी हत्या

Thu, 26 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: समझाने पर नहीं मानी बेटी तो कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जिले के गांव सुरहेती में 20 वर्षीय युवती वंदना की मंगलवार की रात गला घोंट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि घटना के बाद परिजनों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई सूचना में युवती के फांसी लगाने की बात कही थी। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को युवती के फंदा लगाने वाली रस्सी या दुपट्टा बरामद नहीं हुआ और न ही युवती का शव फंदे पर मिला। बाद में जब पुलिस ने गहराई से मामले की जांच की तो जो तथ्य सामने आए उसके अनुसार युवती की हत्या गला घोंट कर की गई थी और हत्या करने वाला कोई ओर नहीं, बल्कि उसके मां-बाप और मामा ही मिले। घटना के बाद से हत्या में शामिल युवती का मामा फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद बुधवार शाम परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के मां मोनी देवी, पिता वेदपाल और मामा जसवंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी मृतका के पिता को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।
पड़ोसी गांव के युवक के साथ था प्रेम प्रसंग
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका वंदना एएनएम का कोर्स कर रही थी। युवती का पड़ोसी गांव के किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे मृतका के परिजन नाराज थे। बताया जा रहा है कि युवती को समझाने के लिए ही मृतका का मामा जसवंत मंगलवार रात गांव सुरेहती आया था। देर रात तक परिवार वंदना को समझाता रहा लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं मृतका के गले पर पुलिस को चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


वर्जन
सूचना मिली थी कि सुरेहती गांव में युवती ने आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला कि युवती को उसके मां-पिता और मामा ने गला दबाकर मारा है। जिस पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं मृतका के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमित कुमार, एसएचओ, थाना झज्जर।

- मां-पिता और मामा के खिलाफ मामला दर्ज, पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed