फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से जानी अंडरपास की प्रगति रिपोर्ट

प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से जानी अंडरपास की प्रगति रिपोर्ट

Wed, 25 Oct 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से जानी अंडरपास की प्रगति रिपोर्ट
रेलवे अंडर पास प्रगति की रिपोर्ट जानने डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांधी नगर निवासियों की रेलवे अंडर पास की मांग के संदर्भ में प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त विजय कुमार सिद्दप्पा से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि यह समस्या गांधी नगर के लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने भी रखी थी। उन्होंने जल्द ही इसकी कमी के चलते आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया था। उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने प्रतिनिधिमंडल को इसकी प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देकर जल्द ही मामले का सिरे चढ़वाने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष रामकिशन ने बताया कि प्रशासन से तालमेल रखने के लिए एक समिति का गठन किया गया। नपा चेयरमैन संजय छपारिया, व्यापार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुप्ता, पार्षद महेश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप चिड़िया, भाजपा के नगर महामंत्री सौरभ गोयल एडवोकेट और नरेंद्र इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed