फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गोशाला परिसर में गोभक्तों ने लगाई 61 सवामणि, पौधारोपण भी किया

गोशाला परिसर में गोभक्तों ने लगाई 61 सवामणि, पौधारोपण भी किया

Thu, 21 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोशाला परिसर में गोभक्तों ने लगाई 61 सवामणि, पौधारोपण भी किया
गोशाला में लगाई 61 सवामणि, पौधारोपण भी किया
विज्ञापन

चरखी दादरी।
भगवान अग्रसेन की जंयती पर अग्रवाल सभा पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसकी शुरूआत बुधवार को रावलधी दिल्ली बाईपास स्थित गोशाला परिसर में सवामणि और पौधा लगाकर की गई। इसमें अमित गोयल, नेहा गोयल व संतोष गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और त्रिवेणी लगाई। इसके अलावा मुख्य संयोजक बजरंग लाल सिंगल एवं कुलदीप गर्ग रहे। इसके अलावा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 61 सवामणि लगाई गई। इस अवसर पर चंद्र मोहन गर्ग, लाजपत सिंगला, ईश्वर चंद्र गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अशोक गुप्ता, लख्मी चन्द बधवानिया, डॉ. एमके जैन, हरिराम खुड़ानिया, रेखराज देवसरिया, बाबूलाल, रामप्रताप, रामनिवास देवसरिया, विपिन सिंगला, दिनेश बंसल, ऋषि, कैलाश, शिव कुमार, राधेश्याम, संजीव जैन, इंद्रमल, निधि गुप्ता, भूप सिंह गर्ग, श्याम लाल लातूर, प्रवीन, डॉ. दिनेश अग्रवाल, रोशन लाल बिहरोड़िया, राजेंद्र, शंकर, रामकला, विपुल, नवल किशोर, अशोक आदि को गो सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

सभा के प्रधान बलराम गुप्ता एवं उपप्रधान पवन मानकवासिया ने बताया कि गोसंवर्धन व गोवंश की रक्षा के लिए पूरे साल मांगलिक कार्यों, बच्चों के जन्म दिवस, शादी की वर्षगांठ व बुजुर्गों की पुण्य तिथि पर गो सवामणि का आयोजन किया जाएगा। सभा के प्रेस प्रवक्ता विनोद गर्ग ने बताया कि जयंती महोत्सव की शृंखला में वीरवार को शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भगवान अग्रसेन की शोभा यात्रा वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अग्रसेन द्वार से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों, पुरानी अनाज मंडी, आश्रम रोड़, लाजपतराय चौक, काठ मंडी, खटीकान मोहल्ला, हीरा चौक, अग्रवाल भवन, सरदार झाडू सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन होते हुए अग्रसेन द्वार पर ही संपन्न होगी। आयोजन के तीसरे दिन वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शाम पांच बजे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उप-प्रधान पवन कुमार, विशंभर सिंह, जगदीश, बजरंग लाल सिंगला, बिजेन्द्र मित्तल, मुकेश बिंदल, राजा गोयल, आनंद गोयल, अनिल सिंगला, शिव कुमार, अर्जुन लाल बंसल, विजय, अशोक, वीपी मित्तल, गोविंद राम बंसल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed