{"_id":"5957f95d4f1c1b262d8b4ce7","slug":"161498937693-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के नफा-नुकशान का पता अमल में आने पर चलेगा : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के नफा-नुकशान का पता अमल में आने पर चलेगा : सैनी
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरारे
झज्जर।
कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि जीएसटी के अमल में आने के बाद पता चलेगा कि जनता को कितना लाभ होता है और चोरों को कितना नुकसान। उक्त बातें सांसद सैनी शनिवार को झज्जर में कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। सैनी ने कहा कि अब वो समय आ गया है कि अंग्रेजों के बनाए गए राज्यसभा के कानून को खत्म कर देना चाहिए। क्योंकि राज्यसभा में समाज द्वारा नकारे गए और कुछ बॉलीवुड सितारे ही दौलत के दम पर पहुंचते हैं। सांसद सैनी ने राज्यसभा को देश के विकास में बाधक बताया और उसकी उपयोगिता पर सवाल उठाए।
उन्होंने विरोधी पार्टियों के नेताओं के साथ-साथ अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा चुनाव में जनता से जो वायदे किए गए थे, उन्हें तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाए। राजकुमार सैनी ने कहा कि व्यवस्था को ठीक करने के लिए एक झंडा एक नियम की आवश्यकता है और कश्मीर से धारा 370 हटनी चाहिए। उन्होंने घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार भविष्य में बने या ना बने इस बात की चिंता छोड़ कर कुछ सत कदम उठाए और तमाम चुनावी वायदों को पूरा करें।