फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   160 corona most infected in the district, found for the first time

कोरोना काल के बाद पहले बार मिले जिले में सबसे अधिक 160 कोरोना संक्रमित, 67 लोग हुए ठीक

Thu, 15 Apr 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
160 corona most infected in the district, found for the first time
सामान्य अस्पताल में लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर से हालात नाजुक दिखाई दे रहे हैं। पिछले साल अप्रैल के अंत में कोरोना संक्रमण के मरीज जिले में मिलने शुरू हुए थे। कोराना काल के बाद एक दिन में इतने कोरोना संक्रमित लोग नहीं मिले थे। बुधवार को विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार कोरोना संक्रमितों ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पिछले साल सिंतबर में 120 से 122 मरीज एक दिन में मिले थे। लेकिन बुधवार को तो 160 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। हालांकि फिलहाल भी 1802 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट बाकी बची हुई है। हर रोज विभाग की तरफ से करीब एक हजार लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। बुधवार को 67 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 604 हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। फिलहाल तक 52 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं 552 को घर पर इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

- टीका उत्सव के तहत लक्ष्य से अधिक लगाए टीके
कोरोना संक्रमण से बचाव के तहत टीका उत्सव के तहत बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को टीके लगाए गए हैं। जिले में टीकाकरण अभियान के दौरान छह हजार बुजुर्गों व 45 साल से उपर के लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। सोमवार को 7923 लोगों को टीके लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 60 वर्ष की आयु से अधिक व 45 वर्ष से अधिक आयु के वे व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण प्रक्रिया अमल में लाई गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर उक्त आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क टीका लगाए जा रहे है।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
तिथि कोरोना संक्रमित
1 अप्रैल -19
2 अप्रैल - 25
3 अप्रैल- 26
4 अप्रैल - 39
5 अप्रैल - 21
6 अप्रैल - 56
7 अप्रैल - 47
8 अप्रैल - 53
9 अप्रैल - 81
10 अप्रैल- 70
11 अप्रैल - 63
12 अप्रैल - 90
13 अप्रैल- 88
14 अप्रैल - 160
लोग लापरवाही बरतते हुए घरों से निकल रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। सबसे पहले लोगों को सावधानी बरतनी होगी, जिससे अपने आप के साथ परिवार को भी कोरोना से बचाया जा सके। लोगों को टीकाकरण के लिए और अधिक तेजी से आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed