{"_id":"681671ad8eefe4ce9a091161","slug":"1592-consumers-committed-electricity-theft-in-one-year-fine-of-rs-38289-lakh-imposed-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-121382-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एक वर्ष में 1592 उपभोक्ताओं ने की बिजली चोरी, 382.89 लाख लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एक वर्ष में 1592 उपभोक्ताओं ने की बिजली चोरी, 382.89 लाख लगाया जुर्माना
Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिले में पिछले एक वर्ष में 1592 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी के मामले में पकड़ा है। इन पर बिजली निगम की तरफ से बिजली चोरी करने पर 382.89 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 203.44 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
निगम की तरफ से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी जिले में उपभोक्ता बिजली की चोरी कर रहे हैं। जिले में बिजली की चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़ने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। झज्जर डिवीजन में सबसे अधिक उपभोक्ताओं और बहादुरगढ़ डिवीजन में सबसे कम उपभोक्ताओं ने बिजली की चोरी की है। इसके अलावा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से उपभोक्ताओं से बचा हुआ भुगतान भी किया जा रहा है।
बहादुरगढ़ डिवीजन में सबसे अधिक जुर्माना, सबसे कम भुगतान
जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तीन डिवीजन है। झज्जर डिवीजन में सबसे अधिक 560 उपभोक्ताओं ने बिजली की चोरी की है, जिन पर 136.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें से 82.98 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बेरी डिवीजन में 528 उपभोक्ताओं ने बिजली की चोरी की है, जिन पर 99.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, इसमें से 66.91 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं बहादुरगढ़ डिवीजन में सबसे कम 504 उपभोक्ताओं ने बिजली की चोरी की है, जिन पर 146.93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, इसमें से 53.55 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से पिछले एक वर्ष 1592 उपभोक्ताओं ने बिजली की चोरी की है। जिन पर बिजली निगम की तरफ से 382.89 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जिसमें से 203.44 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं जिले में बिजली निगम की तरफ से लगातार बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़ने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।
- यशवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर