फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मां के मना करने पर भी किन्नर कैलाश यात्रा पर गया था वरुण

मां के मना करने पर भी किन्नर कैलाश यात्रा पर गया था वरुण

Fri, 28 Jun 2019 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
मां के मना करने पर भी किन्नर कैलाश यात्रा पर गया था वरुण
झज्जर। मां मैं पहाड़ों में ऊपर यात्रा पर जा रहा हूं। अब मेरा फोन काम नहीं करेगा। नीचे आने के बाद ही मेरा फोन काम करेगा। मंगलवार की रात को करीब यह बात जब फोन पर वरुण ने अपनी मां शकुंतला से ही तो उसकी मां ने भी उसे ऊपर ऑक्सीजन कम होने की बात कहते हुए उसे जाने से इनकार किया था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार को उसके परिजनों के पास वरुण की मौत होने की सूचना आई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके पिता व उसके भाई वरुण का शव लेने के लिए कुछ देर बाद ही रवाना हो गए थे। बताया जा रहा है कि वरुण की नानी शिमला में रहती है और करीब एक माह से वरुण अपनी नानी के पास गया हुआ था। वहां से ही वह किन्नर कैलाश यात्रा के लिए निकल गया था। वरुण शहर के सुभाष नगर में रहता था। उसका छोटा भाई अरुण दिल्ली में एसबीआई बैंक में मैनेजर है और सबसे छोटा भाई तरुण होटल में काम करता है। दोनों भाई शादीशुदा है और वरुण ने शादी करवाने से भी इनकार कर दिया था। वह तरुण के साथ ही फिलहाल काम कर रहा था।
विज्ञापन


मां को बताया अस्पताल में है वरुण
वरुण के पड़ोसियों का कहना है कि उसकी मां शकुंतला को किसी ने भी नहीं बताया है कि वरुण अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसे कहा गया है कि वह ऑक्सीजन कम हो के कारण बेहोश हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द ही ठीक होकर वह घर आ जाएगा। घर में किसी भी पड़ोस की महिला या अन्य व्यक्तियों को नहीं जाने दिया जा रहा है कि कहीं उसकी मां को यह खबर न लग जाए।
विज्ञापन


आज शव आने की संभावना
पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार वरुण के पिता कंवल सिंह, भाई तरुण व अरुण उसका शव लेने के लिए शिमला जा चुके हैं और शुक्रवार को वरुण का शव झज्जर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed