फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीएम घोषणाओं के कार्य शीघ्र शुरू करवाएं : डीसी

सीएम घोषणाओं के कार्य शीघ्र शुरू करवाएं : डीसी

Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीएम घोषणाओं के कार्य शीघ्र शुरू करवाएं : डीसी
झज्जर। उपायुक्त संजय जून ने कहा कि झज्जर जिले में मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित सभी लंबित परियोजनाओं में जुलाई माह के पहले पखवाड़े के भीतर प्रगति होनी चाहिए। किसी परियोजना के आरंभ होने में किसी प्रकार की अड़चन या जमीन अधिग्रहण संबंधी कार्य लंबित है तो उसकी सूचना स्वयं या उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से विभागीय मुख्यालय भिजवाए ताकि आगामी प्रक्रिया के लिए अपडेट लिया जाए। उन्होंने यह निर्देश मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए। डीसी संजय जून ने विभागवार घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित सभी कार्य शीघ्रता से आरंभ कराए। सभी अधिकारी गंभीरतापूर्वक अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति को लेकर काम करें। उनके कार्यालय के माध्यम से भी आवश्यकतानुसार पत्राचार कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं की प्रगति का स्टेट्स पोर्टल पर भी अपडेट कराया जाए। बैठक में झज्जर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रवार घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी लंबित परियोजना के आरंभ होने में किसी प्रकार का संशय है तो उस घोषणा की मांग करने वाले व्यक्ति या संस्था को भी विश्वास में लेकर पुन: प्रयास किया जाए ताकि उस परियोजना को धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित जिन परियोजनाओं पर काम आरंभ हो चुका है उन्हें भी निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा कराया जाए ताकि सामान्य जन को उनका समय पर लाभ मिल सके। इस अवसर पर बेरी के एसडीएम डॉ. राहुल नरवाल, बहादुरगढ़ के एसडीएम तरुण पावरिया, सीटीएम अश्वनी कुमार, डीडीपीओ हरि सिंह श्योराण, सिंचाई विभाग के एसई आरसी सौलखा, पीडब्ल्यूडी के एसई वीएस मलिक, बीडीपीओ बेरी राजपाल चहल, बीडीपीओ मातनहेल परमेंद्र सिंह, जीएम रोडवेज एमएस खर्ब सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed