{"_id":"5c69b085bdec2273ac45eef5","slug":"151550430341-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर कालोनी में दो माह से सीवर सिस्टम ठप, लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर कालोनी में दो माह से सीवर सिस्टम ठप, लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। वार्ड- चार की प्रोफेसर कालोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर उनकी समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सीवर समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने 48 घंटे में समाधान न होने पर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर एक दिन का सांकेतिक धरना और फिर जाम लगाने जैसा कदम उठाने की चेतावनी विभाग को दी है। लोगों का कहना है कि सीवर का दूषित पानी घरों के सामने जमा होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं।
ओमपती, बिमला, बसंती, गुड्डी, पूजा, कमलेश, गीता, कृष्णा, रामकली, मंजू, भतेरी और सरोज ने बताया कि दो माह से प्रोफेसर कालोनी में सीवर
ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। गली पर जमा दूषित पानी के कारण बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इनका का कहना है कि इस समस्या से
जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन सीवर समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कालोनीवासियों का कहना है कि वार्ड पार्षद और जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मौका देख चुके हैं लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सीवर व्यवस्था ठप होने से यहां रहना भी मुश्किल हो रहा है। सीवर का पानी ओवरफ्लो कर गलियों में जमा रहता है जिसके चलते आवागमन में आमजन को भी परेशानियां होती हैं।
लोगों ने बताया कि मेन लाइन में सीवर के दूषित पानी की निकासी न होने से ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। वार्ड की गलियों में दो माह से दूषित पानी जमा है। विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि दुर्गंधमय माहौल में रहने को लोग मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही विभाग ने इस समस्या का स्थायी समाधान 48 घंटे में नहीं किया तो वे बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर एक दिन का सांकेतिक धरना देंगे अगर फिर भी कोई समस्या का समाधान नही किया गया तो रोड जाम करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
लोग बोले: समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं विभाग
गली में दूषित पानी जमा होने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। - जग्गीराम, वार्ड-4
दो माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है और इसके चलते लोग काफी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी विभाग ने समाधान नहीं किया है और लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। - रतनलाल, वार्ड-4
सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और समस्या जस की तस है। - विक्रम, वार्ड-4
सीवर लाइन की नियमित सफाई नहीं की जाती और इसके चलते लाइन ब्लॉक पड़ी है। सीवर का पानी ओवरफ्लो कर घरों के सामने जमा है लेकिन विभाग समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। - तरुण, वार्ड-4
वर्जन
वार्ड चार में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत हमें मिल चुकी है। जल्द ही विभाग सीवर ब्लॉकेज खुलवाकर समस्या का स्थायी समाधान कर देगा। हमारी टीमें शहर में सीवर ब्लॉकेज खोलने के काम में लगी हुई हैं। - मनोज कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग