फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   परफेक्ट पति के बाद मोहित दिखेंगे बालीवुड मूवी में

परफेक्ट पति के बाद मोहित दिखेंगे बालीवुड मूवी में

Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
परफेक्ट पति के बाद मोहित दिखेंगे बालीवुड मूवी में
बहादुरगढ़। कई टीवी सीरियल में अपना रोल बखूबी निभाने के बाद अब रोहतक के 21 वर्षीय मोहित नैन बॉलीवुड फिल्म पेनाल्टी में विलेन के रोल में दिखाई देंगे। बता दें कि एक चैनल पर प्रसारित हो रहे सीरियल परफेक्ट में मोहित एक पॉजिटिव रोल अदा कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ उनका कहना है कि हर किसी से वह कुछ न कुछ सीखते हैं। जो उन्हें आगे बढ़ने में काफी मददगार साबित होता है।
विज्ञापन

रोहतक के उत्तम विहार निवासी अभिनेता व मॉडल मोहित नैन बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। मोहित ने बताया कि 2015 में दिल्ली थियेटर से उन्होंने डेढ़ साल का एक्टिंग का कोर्स किया। कोर्स खत्म होने के बाद वह मुंबई अपने भाई संदीप के घर आ गए। इसके बाद टीवी सीरियल, फिल्म में काम करने के लिए दफ्तरों में सुबह से लेकर शाम तक लाइन में खड़े होकर खूब पसीना बहाया तब जाकर कहीं डायरेक्टर की नजर उनके किरदार पर पड़ी। उन्हें छोटे पर्दों और यूट्यब की शार्ट फिल्म करने का मौका मिला। इसके बाद वह अपने काम में और भी परफेक्ट होते चले गए।
विज्ञापन

एक निर्माता ने मोहित की काबिलियत को देखकर सीरियल परफेक्ट पति में लीड रोल अदा करने का मौका दिया। जिस पर वह खरे उतरे और रोहतक का मोहित लोगों की नजर में हीरो बन गया। सीरियल में वाहवाही लूटने के बाद अब मोहित को 2019 में आने वाली बॉलीवुड फिल्म पेनल्टी में वह निगेटिव रोल में दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर शुभम सिंह ने फिल्म किस माह में फिल्म आएगी। उसकी तारीख तय नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है परफेक्ट पति
अभिनेता मोहित नैन ने बताया कि एक लड़की के ऊपर यह सीरियल बनाया गया है। उसमें लड़की का पति उसके साथ अक्सर दुर्व्यवहार करता। एक दिन पीटने के बाद जब वह अधमरी हो जाती तो उसे सड़क किनारे फेंक देता। बेहोशी की हालत में लड़की परफेक्ट पति का रोल निभा रहे मोहित को मिलती है। इसके बाद वह उसे अस्पताल ले जाता है। वहां हर तरह से उसकी मदद करता। जब लड़की ठीक हो जाती है तो दोनों में प्यार हो जाता है। इस तरह से मोहित उस लड़की के लिए एक परफेक्ट पति बन जाता है।


फिल्म पेनाल्टी में निगेटिव रोल
मोहित ने बताया कि फिल्म पेनाल्टी चार लड़कों की कहानी है। ये लड़के नॉर्थ-ईस्ट से फुटबाल मैच खेलने लखनऊ के एक स्टेडियम में आते हैं। फिल्म में मोहित का निगेटिव रोल है। नॉर्थ ईस्ट से फुटबाल खेलने आए लड़कों को लोग चिंका, चाइनीज कह कर चिड़ाते हैं, क्योंकि फिल्म का विलन सोचता हैं कि वो लड़के हमारे देश से नहीं हैं। फुटबाल मैच में राजनीति के तहत मोहित द्वारा उन चार लड़कों को अपनी टीम से बाहर निकाल दिया जाता है। फिल्म के अंतिम में जिन लड़कों को लोग चाइनीज, चिंका कह कर बुलाते थे। उन्हीं की टीम मैच में जीत हासिल कर लेती है। फिल्म से संदेश देने की कोशिश है कि किसी भी मजबूर को सताना नहीं चाहिए, क्योंकि आप उसकी कबिलियत नहीं जानते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed