{"_id":"5c63243dbdec223c46438cd2","slug":"151550001213-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे अच्छा चिकित्सा संस्थान होगा बाढ़सा राष्ट्रीय कैंसर संस्थान : स्वास्थ मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया का सबसे अच्छा चिकित्सा संस्थान होगा बाढ़सा राष्ट्रीय कैंसर संस्थान : स्वास्थ मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़/बादली। बाढ़सा गांव में बने देश के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से उद्घाटन किया। इसे बनाने में करीब ढाई सौ करोड़ रुपये की लागत आई है। इस दौरान एम्स-2 परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। करीब 64 एकड़ में फैले राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में हर साल करीब पांच लाख मरीजों के उपचार की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि झज्जर के गांव बाढ़सा में 2035 करोड़ रुपये की लागत से 300 एकड़ में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को बनाया गया है। बाढ़सा का राष्ट्रीय कैंसर संस्थान दुनिया का श्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान होगा। यहां पर न केवल कैंसर से पीड़ित मरीजों को उपचार होगा, बल्कि कैंसर पर रिसर्च भी होगी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में स्थित गांव मनेठी में बहुत शीघ्र ही एम्स का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान समारोह में पहुंचने वाले नेताओं व लोगों का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। समारोह में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक नरेश कौशिक, विधायक विक्रम ठेकेदार, विधायक रहीस खान, विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक सुखविंद्र मांढ़ी, विधायक ओमप्रकाश यादव, एमसीआई हेड डॉ. जीके रथ, अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण सहगल, एम्स के उप निदेशक सुभाशीष पांडा, आयुक्त पंकज यादव, आईजी संदीप खिरवार, उपायुक्त सोनल गोयल समेत अन्य मौजूद रहे।
लोगों ने स्क्रीन पर सुना पीएम का संबोधन
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को सुना, जिन्होंने कुरुक्षेत्र से रिमोट का बटन दबाकर कैंसर संस्थान का उद्घाटन किया। लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के माध्यम से जहां देशवासियों से गंदगी को मिटाने का आह्वान किया वहीं दूसरी और भ्रष्टाचारियों का सफाया करने की बात कहकर विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपका ये प्रधान सेवक और चौकीदार किसी भी प्रकार की धमकी से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्ट हैं, उन्हें ही मोदी से कष्ट है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों से भ्रष्टाचार में लिप्त हरियाणा में भी नेताओं के पसीने छूट रहे हैं।