फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कोलकाता में छाई कुसुम, नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

कोलकाता में छाई कुसुम, नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Wed, 05 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
कोलकाता में छाई कुसुम, नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

विज्ञापन
बहादुरगढ़। कोलकाता में चल रही नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ की कुसुम छाई रही। शानदार प्रदर्शन के बूते कुसुम ने फाइनल में जम्मू कश्मीर की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कुसुम की जीत पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
कोलकाता के खुदीराम बोस इंडोर स्टेडियम में दो दिसंबर से शुरू हुई वाको इंडिया सीनियर नेशनल किक बाक्सिंग चैंपियनशिप छह दिसंबर तक चलेगी। देशभर के खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। बहादुरगढ़ के गांव गोयला कलां की निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी कुसुम ने भी जोर आजमाइश की। 70 किलोग्राम भारवर्ग में कुसुम की फाइट सोमवार को हुई। जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुसुम फाइनल में पहुंची। फाइनल में कुसुम ने जम्मू कश्मीर की जीनत खान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जीत दर्ज करने पर वाको किक बाक्सिंग इंडिया के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, महाराष्ट्र के जनरल सेक्रेटरी एस महात्रे, तमिलनाडु से सुरेश बाबू व आंध्र प्रदेश किक बाक्सिंग एसोसिएशन से जुड़े आनंद बालू ने कुसुम को सम्मानित किया। लिबर्टी शूज से शमी बंसल, सुशील जैन, नीरज लोहचब, रवि चौहान, राजेश, शगुन आदि ने कुसुम की जीत पर खुशी जताई और कहा कि 8 दिसंबर को कुसुम बहादुरगढ़ लौटेंगी। तब कुसुम का जोरदार अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन


बेहद शानदार खिलाड़ी है कुसुम
गांव गोयला कलां की बेटी कुसुम बेहद शानदार खिलाड़ी है। पिछले करीब तीन साल में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी है। रशिया में हुए वर्ल्ड कप में भी कुसुम ने देश के लिए मेडल जीता था। कोच जसवंत ने कहा कि कुुसुम लगातार जीत दर्ज कर इलाके का नाम रोशन कर रही है। जसवंत ने कहा कि कुसुम के अलावा चैंपियनशिप में अजय भी भाग ले रहा है। बुधवार को अजय की फाइट है। उन्हें यकीन है कि अजय भी राज्य के लिए गोल्ड मेडल हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed