फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डीसी ने दिए मंडियों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश

डीसी ने दिए मंडियों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश

Sat, 06 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने दिए मंडियों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश

विज्ञापन
झज्जर। डीसी सोनल गोयल ने वर्तमान खरीफ सीजन की फसलों की खरीद के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर बाजरा की फसल को लेकर अपलोड जानकारी की प्रमाणिकता की जांच करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रमाणीकरण कार्य के दौरान अगर पोर्टल पर दर्ज जानकारी गलत पाई जाती है तो उसे तुरंत हटवाया जाए। उन्होंने यह बात शुक्रवार को बेरी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में फसल प्रमाणीकरण, मंडियों में सुचारू खरीद, सीसीटीवी कैमरे लगाने, सरल डैश बोर्ड तथा बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगने वाले नवरात्र मेला की तैयारियों आदि के बारे में समीक्षा की गई।

प्रतिदिन खरीद केंद्र का दौरा करेंगे कमेटी सदस्य
सोनल गोयल ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज जानकारी के प्रमाणीकरण से संबंधित अधिकारियों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजरा फसल खरीद के लिए मंडी स्तर पर गठित शिकायत निवारण कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य अधिकारियों को प्रतिदिन खरीद केंद्रों का दौरा करने के भी निर्देश दिए। यह कमेटी मंडी में किसानों को आने वाली समस्याओं के निपटारा करने में सक्षम है। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को सभी खरीद केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नवरात्र मेला की तैयारियों का लिया जायजा
उपायुक्त ने बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगने वाले नवरात्र मेला की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने नवरात्र मेला के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा, तालाब की सफाई आदि इंतजामों की जानकारी ली। साथ ही इन तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए वे स्वयं भी नवरात्रों से पहले मंदिर परिसर का दौरा करेंगी। उन्होंने सरल डैश बोर्ड पर जिले की रैंकिग पर चर्चा करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर स्कोरिंग में इजाफा किया जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। ऐसे में सभी विभाग गंभीरता से काम करते हुए अपने स्कोर में इजाफा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed