फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सांगवान खाप ने दो साल पुराने आपसी विवाद को पंचायत के जरिए सुलझाया

सांगवान खाप ने दो साल पुराने आपसी विवाद को पंचायत के जरिए सुलझाया

Mon, 04 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सांगवान खाप  ने दो साल पुराने आपसी विवाद को पंचायत के जरिए सुलझाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव आदमपुर में सांगवान खाप के प्रतिनिधियों की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें दो पक्षों के बीच दो साल से चले आ रहे आपसी विवाद को सुलझाया गया।
सांगवान खाप सचिव नरसिंह ने बताया कि करीब दो साल पहले गांव आदमपुर के दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा हो गया था। अब सांगवान खाप के प्रतिनिधियों द्वारा इसमें हस्तक्षेप करते हुए आपसी समझौते के जरिए यह विवाद सुलझा दिया गया है।
सांगवान खाप-40 प्रधान सोमबीर सांगवान और खाप सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई के निर्देश पर विभिन्न कन्नी प्रतिनिधियों की यह पंचायत बुलाई गई। इसमें कन्नी- 22 बिरही प्रधान सूरजभान, कन्नी- 12 मानकावास प्रधान प्रताप सिंह, कन्नी- 13 झोझू प्रधान सूरजभान, कन्नी तिवाला प्रधान रामसिंह, कन्नी अटेला प्रधान अधिवक्ता वेदपाल, कन्नी छपार प्रधान रविंद्र सिंह, कन्नी पैंतावास प्रधान ईश्वर सिंह, कन्नी चरखी प्रधाने प्रदीप व खाप के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। सांगवान खाप सचिव नरसिंह ने बताया विवाद को सुलझाने के लिए गांव आदमपुर में कन्नी 13 की पंचायत प्रधान सूरजभान की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
विज्ञापन

पंचायत कन्नी प्रधान सूरजभान ने कहा कि सांगवान खाप की परंपरा आपसी भाईचारे को बढ़ाने की रही है। खाप के बड़े से बड़े मामले भी पंचायती तौर पर सुलझाए जाते रहे हैं। पंचायत में विवाद से जुड़े दोनो पक्षों कें लोगों को भी शामिल किया गया। पंचायत में दोनो पक्षों के बीच आपसी स्तर पर यह विवाद सुलझाए जाने पर विचार हुआ। तत्पश्चात दोनो पक्षों की आपसी सहमति से पंचायत की परंपरा को सम्मान देते हुए यह विवाद आपस में सुलझा लिया गया। पंचायत में दोनो पक्षों ने आपस में गले मिलते हुए भविष्य में शांतिपूर्वक ढंग से रहने का भरोसा पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाया। उपस्थित व्यक्तियों ने दोनो पक्षों के फैसले की सराहना करते हुए इसका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कन्नी प्रधान तिवाला रामसिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर पहलवान, पूर्व सरपंच झोझू कलां राजेश, सरपंच दलबीर गांधी, अधिवक्ता बलजीत झोझू, राज सिंह चंदेनी, जिला पार्षद अजय, जगदीश बलाली, ब्लॉक चेयरमैन राजेंद्र, पूर्व चेयरमैन प्रीतम, डाढी बाणा सरपंच छाजू, जगरूप आर्य, प्रदीप मूरी पहलवान, देवी सिंह, सरपंच पिचौपा धर्मबीर, बादल सरपंच संजय, गुडाना सरपंच रमेश, झोझू खुर्द सरपंच बिल्लू, राजबीर पिचौपा कला, चंदेनी सरपंच राजबीर, बरसाना सरपंच महाबीर, श्योपाल निहालगढ़, रामलवास सरपंच बिशंभर, कलाली सरपंच राजपाल, शीशवाला सरपंच अशोक, बबली, पूर्ण आदमपुर, करतार बलाली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed