फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाजपा राज में अन्नदाता की हो रही दुर्दशा: सांगवान

भाजपा राज में अन्नदाता की हो रही दुर्दशा: सांगवान

Fri, 01 Sep 2017 01:25 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा राज में अन्नदाता की हो रही दुर्दशा: सांगवान
भाजपा राज में किसानों की हो रही दुर्दशा: सांगवान
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर व गरीबों की हालत पतली होती जा रही है। बीते तीन सालों में देश के अन्नदाता की जो दुर्दशा इस सरकार में हुई है, इससे पहले कभी नहीं हुई। किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा की गलत नीतियां जिम्मेदार है। सतपाल सांगवान अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव मिसरी व कमोद में ग्रामीणों को संबोधित कर रहेे थे।

उन्होंने कहा कि आज सरकार की दमनकारी नीतियों से किसान, मजदूर और गरीब वर्ग हताश और उदास नजर आ रहा है। दबे कुचले किसानों के लिए कांग्रेस पार्टी व हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हमेशा संघर्ष किया है। किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए 17 सितंबर को चरखी दादरी में पूर्व सीएम हुड्डा के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसान विरोधी सरकार को उसके वादे याद दिलाए जाएंगे। इस अवसर पर वेदप्रकाश, पूर्व सरपंच क. बलराज सिंह, धर्मपाल, कपूर सिंह, दर्शन, इंद्र सिंह, सूरजमल, दलशेर, मा. जिले सिंह, अजेंद्र, सुदर्शन, पूर्व सरपंच राजपाल, राजेंद्र, लाल सिंह, संजय यादव, मनीराम, प्रदीप जाखड़, विक्रम, सोमबीर, मंजीत व अशोक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed