फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विधायक ने 30 लाख की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

विधायक ने 30 लाख की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने 30 लाख की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा।
प्रदेश की मनोहर लाल सरकार विकास और रोजगार चेहरे देखकर नहीं, बल्कि आवश्यकता के अनुसार करवा रही है। सरकार ने अलग-अलग योजनाओं के लिए धनराशि आवंटित की है। इससे जल्द ही बाढड़ा हलके की अलग ही तस्वीर नजर आएगी। यह बात भाजपा विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी ने गांव गोपालवास में सरपंच राजकुमार की अध्यक्षता में 30 लाख की योजनाओं का उद्घाटन करते हुए कही।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका पगड़ी बांध कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए नई-नई योजनाओं के लिए धनराशि आवंटित कर रही है। राय मलिकपुर से बनने वाले नेशनल हाईवे सहित तीन एनएचए और एक फोरलेन के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। ग्रामीण छोटे सड़क मार्गों के अलावा सिंचाई परियोजनाओं, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार की एजेंसियों ने डीपीआर बनाई हैं। इससे लोकसभा क्षेत्र में विकास तेज होगा। इस अवसर पर चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, भाजपा मंडलाध्यक्ष हरीसिंह शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सतबीर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बलबीर शर्मा टोडी, जिला पार्षद प्रतिनिधि नरेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अनूप सोनी, महेंद्र रूदड़ौल, थ्रोबाल एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रूदड़ौल, कृष्ण ऊण, मुनीश बडेरा, सुनीता स्वामी, मंगल गोपी, जयबीर काकड़ौली, धोलिया मांढी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed