फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बीए में दाखिला लेना भी हुआ मुश्किल

बीए में दाखिला लेना भी हुआ मुश्किल

Wed, 28 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बीए में दाखिला लेना भी हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ में इस वर्ष लगभग सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कट ऑफ ऊंची जाने की संभावना है। बीए और बीएससी के दोनों संकायों में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है। पिछले वर्षों में जहां कॉलेज में दाखिला लेना बेहद आसान होता था। इस बार मुश्किल होता जा रहा है।
राजकीय महाविद्यालय में बीए में दाखिले के लिए कुल 320 सीटों के मुकाबले मंगलवार तक 562 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। हालांकि बीए की सांध्यकालीन कक्षा में प्रवेश के लिए कुल 360 सीटों के मुकाबले सिर्फ 295 आवेदन ही आए हैं। विज्ञान संकाय में ज्यादा मारामारी नजर आ रही है। बीएससी नॉन मेडिकल की केवल 120 सीटें हैं जबकि 250 विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके हैं। इसी तरह मेडिकल सीटों की 60 सीटों के मुकाबले 130 दरखास्त दाखिल हो चुकी हैं। बीकॉम पास पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रुझान कम नजर आ रहा है। इस कोर्स की 160 सीटों के मुकाबले अब तक केवल 121 आवेदन दाखिल हो पाए हैं। हालांकि बीकॉम ऑनर्स की 60 सीटों के मुकाबले 75 आवेदन आ चुके हैं। बीसीए की 60 के मुकाबले 78 और बीबीए की 40 के मुकाबले 74 दरखास्त आई हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में प्रवेश संबंधी काम देख रहे डॉ. मनोज भारद्वाज ने बताया कि इस बार सरकार ने सभी पाठ्यक्रमों में सहशिक्षा व्यवस्था लागू करने की अनुमति दे दी है। इसलिए राजकीय महिला महाविद्यालय से अलग राजकीय महाविद्यालय में 400 से ज्यादा छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन कर चुकी हैं। अभी आवेदन के लिए तीन दिन बाकी हैं और आमतौर पर अंतिम तीन दिन में काफी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं जिससे लगता है कि लगभग सभी पाठ्यक्रमों में कट ऑफ ऊंची जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन एडमिशन : राजकीय कॉलेज में प्रवेश के लिए ऊंची जा सकती है कट ऑफ
320 सीटों के मुकाबले मंगलवार तक आए 562 आवेदन
बीए में दाखिला लेना भी हुआ मुश्किल

---फोटो 13 : राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए लाइन में लगे विद्यार्थी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed