{"_id":"5c783435bdec222b6e16dc71","slug":"141551381557-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र के अलावा प्रदेश सरकार भी किसानों को देगी छह हजार की वार्षिक सहायता: अमित पवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र के अलावा प्रदेश सरकार भी किसानों को देगी छह हजार की वार्षिक सहायता: अमित पवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र के अलावा प्रदेश सरकार भी किसानों को देगी छह हजार की वार्षिक सहायता : अमित पवार
घिकाड़ा गांव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं को दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब राज्य सरकार ने भी केंद्र जितनी राशि देने का निर्णय लिया है। इस योजना में पांच एकड़ तक की भूमि वाले किसानों को 12 हजार रुपये की वार्षिक राशि दी जाएगी। गांव घिकाड़ा की चौपाल में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अमित पवार ने यह जानकारी दी। यहां हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोक कलाकारों ने भजन व गीत सुनाकर सरकार की नीतियों का बखान किया और विभागीय अधिकारियों ने अपनी योजनाओं पर प्रकाश डाला। सरपंच सोमेश की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में अमित पवार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दुगुनी को करने का जो संकल्प लिया था, वह अब पूरा होता दिखाई दे रहा है। पांच एकड़ तक की भूमि वाले किसानों को सरकार सालाना 12 हजार की राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देने जा रही है। इसी प्रकार श्रम योगी योजना में 18 से 40 साल तक के मजदूरों, कामगारों व रिक्शा चालकों का पंजीकरण किया जा रहा है। इसमें आयु के अनुसार हर माह श्रमिक को अंशदान करना है। इसके बाद 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद लाभार्थी को प्रति माह तीन हजार रुपये की पेंशन का लाभ मिलेगा। इस योजना में भी श्रमिक की ओर से दिए जाने वाले अंशदान को राज्य सरकार वहन करने जा रही है। कार्यक्रम में खाद्य एव पूर्ति विभाग के निरीक्षक रविंद्र यादव और कृष्ण कुमार ने राशन कार्ड बनाने और फैमिली आईडी-कार्ड बनाने की योजना पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार पवन कुमार, रतन सिंह, सूरत सिंह, राजकपूर, राजू, नरेश कुमार व आनंद के गीतों को भी काफी सराहा गया।
फोटो 27
घिकाड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच, अमित पवार व अन्य।