फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मजदूर एवं कामगार वर्ग ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

मजदूर एवं कामगार वर्ग ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

Wed, 06 Feb 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
मजदूर एवं कामगार वर्ग ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
बाढड़ा। अनाज मंडी बाढड़ा में कामगार ब्लॉक कमेटी की मीटिंग की गई । इसकी अध्यक्षता प्रधान भूप सिंह नांधा ने की । मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला कमेटी प्रधान धर्मवीर बामला ने कहा कि श्रम बोर्ड बचाने के लिए 21 फरवरी से छह मार्च तक जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन दिया जाएगा । जिसमें में हजारों मजदूर, कारीगर शामिल होंगे। सुमेर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ कामगार विरोध करेंगे और गांव स्तर पर सरकार के पुतले जलाएं जाएंगे। सरकार ने मजदूरों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर कर दिया है पिछले कई दिनों से सरकार ऑनलाइन का बहाना बनाकर उन्हेें सरकारी सुविधाओं से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि न तो मजदूरों का नया पंजीकरण हो रहा है और न ही पासबुक बन पा रही हैं। वहीं भाजपा सरकार ने बजट में मजदूरों की अनदेखी करते हुए कोई घोषणा नहीं की । जो पेंशन की घोषणा की है वह एक बीमा पॉलिसी की तरह है 100रु पए मजदूर को इसके लिए हर महीने अदा करने पड़ेंगे। सुमेर सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते मजदूरों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में करारा जवाब देंगे। गांव-गांव में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कैशियर रोशनलाल वीरेंद्र मांढ़ी कुलदीप, कृष्ण ,निरंजन, राजेंद्र,सरोज बाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed