{"_id":"5c365152bdec2256a77063d8","slug":"141547063634-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी टाइम में कक्ष पर ताला जड़कर चाबी भी साथ ले गए डॉक्टर साह्ब, सीएमओ के निरीक्षण में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी टाइम में कक्ष पर ताला जड़कर चाबी भी साथ ले गए डॉक्टर साह्ब, सीएमओ के निरीक्षण में खुली पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। चार पीएचसी और एक उप स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को सीएमओ के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही और कई तरह की खामियां सामने आई हैं। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। करीब पांच घंटे चले निरीक्षण में चार पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) और एक उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ द्वारा बरती जा रही अनियमितताएं उजागर हुईं। हड़ौदी पीएचसी से दोनों चिकित्सक अनुपस्थित मिले जबकि चिकित्सक कक्ष पर ताला जड़कर चाबी भी अपने साथ ही ले गए। चिकित्सकों के अलावा विभिन्न श्रेणियों (फार्मासिस्ट, एमपीएचडब्ल्यू मेल व फिमेल) के छह कर्मचारियों की भी गफलतबाजी निरीक्षण में पकड़ी गई हैं। इनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ विरेंद्र यादव ने मंगलवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केेंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ विरेंद्र व डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता हड़ौदी, कादमा, बाढड़ा व गोपी पीएचसी सहित चांदवास उप स्वास्थ्य केंद्र पर भी पहुंचे और वहां रिकॉर्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्हें हर केंद्र पर कोई न कोई खामी मिली और इस पर उन्होंने सख्त रुख अपनाकर संबंधित चिकित्सकों व अन्य स्टाफ से जवाब तलब किया है। अगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाता तो फिर उसके खिलाफ आगामी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
केस एक: हड़ौदी पीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक, बिजली-पानी भी नहीं
सुबह 11 बजे सीएमओ सबसे पहले हड़ौदी पीएचसी पहुंचे। यहां तैनात दोनों चिकित्सक गैर हाजिर मिले और चिकित्सा अधिकारी कक्ष भी ताला जड़ा मिला। स्टाफ से चाबी मांगी गई तो जवाब आया डॉक्टर साहब अपने साथ ले गए। जबकि डिजास्टर मैनेजमेंट के निर्देशों में स्पष्ट है कि पीएचसी के सभी कक्षों की चाबी यहीं होनी चाहिए। पिछले निरीक्षण के दौरान भी सीएमओ को यहां बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं मिली थी और इस बार भी हालत जस के तस मिले। इस पर सीएमओ ने चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
केस दो:- कादमा पीएचसी में ज्वाइन नहीं की स्वाइन फ्लू ड्यूटी, मांगा जवाब
हड़ौदी पीएचसी के बाद दोपहर 12 बजे सीएमओ कादमा पीएचसी पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था बेपटरी मिली। सीएमओ ने बताया कि पीएचसी हड़ौदी के दोनों चिकित्सकों की तीन-तीन दिन की ड्यूटी पीएचसी कादमा में लगाई गई थी और ये आदेश गत तीन जनवरी को जारी हुए थे लेकिन अब तक दोनों में से किसी ने स्वाइन फ्लू के तहत लगाई गई ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। इस पर सीएमओ ने दोनों चिकित्सकों से जवाब मांग लिया है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के तहत लगाई ड्यूटी में लापरवाही बरतना गंभीर है।
केस तीन:- चांदवास उप स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिला स्थानांतरण संबंधी बोर्ड
कादमा पीएचसी के निरीक्षण के बाद सीएमओ चांदवास स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग में उन्हें मरम्मत कार्य चलता मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि इसके चलते उप स्वास्थ्य केंद्र को अन्य जगह शिफ्ट किया गया है। सीएमओ ने जब स्थानांतर बोर्ड देखना चाहा तो वहां ऐसा कोई बोर्ड लगा नहीं मिला। इस पर सीएमओ ने कहा कि बोर्ड लगा न होने से मरीजों को मौजूदा बिल्डिंग का पता नहीं चल पाएगा। इसके चलते जल्द से जल्द यहां स्थानांतर बोर्ड लगाया जाएं। इस पर स्टाफ ने तुरंत इसकी व्यवस्था करने का आश्वासन दे दिया।
केस चार:-बाढड़ा पीएचसी में शुरू नहीं हुआ काम
बाढड़ा पीएचसी को एनक्यूवास सर्टिफिकेट (नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर) दिलाने के लिए पिछले निरीक्षण में सीएमओ ने तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत पीएचसी में साइन बोर्ड, हर्बल पार्क सहित कुछ अन्य बिंदुओं पर व्यवस्थाएं करनी थीं। दोपहर डेढ़ बजे सीएमओ यहां पहुंचे और निरीक्षण के दौरान इनमें से किसी बिंदु पर काम शुरू नहीं मिला। इस पर सीएमओ ने व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश दिए। डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने बताया कि बाढड़ा पीएचसी को इस समय कायाकल्प सर्टिफिकेट मिला है जो एनक्यूवास का छोटा स्वरूप है।
केस पांच:- बिना अनुमति जुई केंद्र का दौरा करने पहुंचा चिकित्सक
दोपहर दो बजे सीएमओ गांव गोपी के पीएचसी केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने हड़ौदी पीएचसी के दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगा रखी है। सीएमओ को एक चिकित्सक यहां हाजिर मिला जबकि मूवमेंट रजिस्टर में दूसरे चिकित्सक का जुई का दौरा दर्ज मिला। हालांकि इसके लिए उक्त चिकित्सक ने उच्चाधिकारी से अनुमति भी नहीं ली थी और बिना किसी पूर्व सूचना के अपने स्वास्थ्य केंद्र को छोड़कर जिले से बाहर चले गए। सीएमओ ने बताया कि यह गंभीर अनियमितता है। पूरे निरीक्षण में सीएमओ का विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले।
औचक निरीक्षण में पीएचसी और उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्त स्टाफ की लापरवाही उजागर हुई है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वो मेरे सामने हाजिर होकर अपना पक्ष रखेंगे और इसके बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। - विरेंद्र यादव, सीएमओ