{"_id":"5ba2ae2a867a557f6149cef0","slug":"141537388074-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल ठीक करने के बहाने गेट खुलवाया, फिर मुंह दबा कर महिला से बाली झपट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल ठीक करने के बहाने गेट खुलवाया, फिर मुंह दबा कर महिला से बाली झपट ले गए बदमाश
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल ठीक करने के बहाने खुलवाया गेट, फिर मुंह दबा कर बाली झपट ले गए बदमाश
बहादुरगढ़। इलाके में छीना झपटी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ बदमाश घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार देर शाम भी दो युवक केबल ठीक करने के बहाने जटवाड़े के एक घर में घुसे और महिला का मुंह दबा कर सोने की बाली झपट ले गए। महिला ने शोर मचाया तो दोनों निकल कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में घेराबंदी की, लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे।
कुछ इस तरह रहा घटनाक्रम
दरअसल, जटवाड़े की प्राइमरी स्कूल वाली गली के निवासी अशोक बत्रा की बाजार में किरयाणे की दुकान है। बुधवार की देर शाम उनकी पत्नी सुमन घर पर थी। शाम करीब सवा सात बजे किसी ने कुंडी बजाई तो वो बाहर गईं। गेट पर 2 युवक मौजूद थे। उक्त युवकों ने कहा कि वे केबल ठीक करने आए हैं। चूंकि पिछले कुछ दिनों से उनका केबल खराब है तो सुमन को लगा कि ये केबल ठीक करने आए हैं। दोनों युवक भीतर आते हैं सेटअप बॉक्स देखने के बाद कहते हैं कि शायद तार कटी है, चेक करनी पड़ेगी। फिर दोनों ऊपर चले गए। कुछ मिनट बाद नीचे आए और बोले कि कल रिपेयर करेंगे। फिर उन्होंने पानी मांगा। पानी पीकर एक बार तो बाहर गए और फिर अचानक वापस कमरे में आकर महिला सुमन को धक्का देकर रुमाल से मुंह दबा दिया। इसके बाद उसके कान से सोने की बाली झपट ली। सुमन ने दोनों को धक्का देकर शोर मचाया तो ऊपरी तल पर रह रही किरायेदार महिला भाग कर नीचे आई। उन्होंने पीछा भी किया लेकिन दोनों युवक घर के सामने स्थित तंग गली से निकल कर भाग गए।
करीब 8 बजे सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक की। बाजार में स्थित एक ज्वेलर्स शॉप के कैमरे में दोनों युवक भागते दिखाई दे रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी भी की, मगर देर रात तक युवकों का सुराग नहीं लग सका। हालांकि कैमरे में युवक पैदल ही भागते दिखे हैं लेकिन उनका कोई और साथी आसपास वाहन लिए खड़ा हो, ये आशंका भी जताई जा रही है। एक आरोपी ने लाल चेक की शर्ट और दूसरे ने पीले रंग की शर्ट पहनी थी।
विज्ञापन
वारदात से लोगों में रोष
घर में घुस कर की गई इस वारदात से कॉलोनी के लोगों में रोष पनप गया। लोगों ने कहा कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं। लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं तो कहां रहेंगे। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़े और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे ताकि लोग चैन से रह सकें।
..तो वारदात हो सकती थी बड़ी
युवक करीब 10 मिनट तक उक्त घर में रहे। दो बार ऊपर गए। अनुमान है कि उन्होंने पहले घर में स्थिति का जायजा लिया और फिर महिला को नीचे अकेला पाकर वारदात की। अगर ऊपरी तल पर महिला किरायेदार न होती तो वारदात बड़ी भी हो सकती थी। घर में केबल खराब है, युवकों को कैसे पता चला ये भी एक सवाल बना हुआ है। खैर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जाँच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।
12 दिनों में आठवीं वारदात
इलाके में लगातार छीनाझपटी की वारदात हो रही हैं। बीती 12 दिन यानी 8 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक 8 वारदात हो चुकी हैं। सदर और सिटी थाना क्षेत्र में चार-चार वारदातें हुई हैं, इनमें से अभी तक एक भी नहीं सुलझ पाई है।
युवकों की तलाश जारी : एसएचओ
महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें तलाश कर लिया जाएगा। लोग भी जागरूक रहें, किसी अंजान शख्स को घर में न घुसने दें।
- सुरेंद्र कुमार, एसएचओ, सिटी थाना, बहादुरगढ़