{"_id":"5a5d0bd44f1c1b8d268b49eb","slug":"141516047316-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुपनियां के जितेंद्र ने दिलाई पंजाब को जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुपनियां के जितेंद्र ने दिलाई पंजाब को जीत
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
प्रो कुश्ती लीग-3 में रविवार को हुए मुकाबले में झज्जर जिले का पहलवान जितेंद्र छाया रहा। निर्णायक मुकाबले में जितेंद्र ने प्रवीण राणा को 7-4 से हराकर अपनी टीम (पंजाब) को वीर मराठा पर जीत दिलाई। जितेंद्र की जीत पर गांव बुपनियां में खुशी की लहर दौड़ गई। जितेंद्र के कोच व साथी पहलवानों ने मुंह मीठा कर एक-दूसरे को बधाई दी।
दिल्ली के सिरि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही प्रो कुश्ती लीग में रविवार की रात एनसीआर पंजाब रॉयल और वीर मराठा के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में बुपनियां स्थित जयवीर अखाड़े के पहलवान जितेंद्र कुमार ने पंजाब की टीम को जीत दिलाई। दरअसल, छह बाउट तक यह मुकाबला 3-3 से बराबरी पर रहा। मैच की अंतिम बाउट 74 किलो भार वर्ग में देश के जाने माने पहलवान प्रवीण राणा और जितेंद्र कुमार के बीच हुई। यह निर्णायक बाउट बेहद रोमांचक रही। प्रवीण के खिलाफ अपने पिछले रिकॉर्ड के अनुरूप खेलते हुए जितेंद्र ने 7-4 अंकों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही 4-3 से पंजाब ने मुकाबला अपने नाम किया।
प्रवीण पर हमेशा भारी पड़ा जितेंद्र
74 किलोग्राम भारवर्ग में प्रवीण देश का नामी पहलवान है। इसी कैटेगिरी में जितेंद्र भी खुद को लगातार बेहतर साबित कर रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जितेंद्र और प्रवीण अभी तक छह बार आमने-सामने हुए हैं। जितेंद्र का पलड़ा हमेशा प्रवीण पर भारी रहा है। इन छह मुकाबलों में जितेंद्र ने पांच बार जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला प्रवीन ने जीता है। रविवार को निर्णायक मुकाबले में प्रवीण को हराकर जितेंद्र ने अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
पिछली बार पंजाब को दिलाया था खिताब
जितेंद्र पिछले दस वर्ष से कुश्ती कर रहा है। अपनी प्रतिभा के दम पर वह नेशनल, इंटरनेशनल स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है। पिछले वर्ष जितेंद्र ने फाइनल मैच में निर्णायक बाउट को जीतकर पंजाब को खिताब दिलाया था। उस दौरान जितेंद्र ने हरियाणा हैमर्स के सुमित को हराया था। जितेंद्र के प्रदर्शन को देखते हुए ही पंजाब ने इस बार उसे 16 लाख रुपये में खरीदा है।
अखाड़े में लौटने पर करेंगे स्वागत : कोच
कोच जयवीर का कहना है कि इस बार भी जितेंद्र अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाएगा। जितेंद्र की जीत पर जीते प्रधान, सतेंद्र प्रधान, नवीन, मन्नु, जयभगवान नंबरदार, सत्ते और विजय आदि ने भी खुशी जताई है। कोच का कहना है कि अखाड़े में लौटने पर जितेंद्र का जोरदार अभिनंदन किया जाएगा।
जितेंद्र की उपलब्धियां
- 11 बार भारत कुमार
- आफताब ए हिंद का खिताब
- राजीव गांधी गोल्ड कप विजेता
- सीनियर नेशनल 2015, 16 व 17 में गोल्ड
- नेशनल गेम्स-2015 में गोल्ड
- इंटरनेशनल कामनवेल्थ चैंपियनशिप (सिंगापुर) 2016 में गोल्ड मेडल
- इंटरनेशनल कामनवेल्थ चैंपियनशिप (साउथ अफ्रीका) 2017 में गोल्ड मेडल
- फरवरी 2018 में कीर्गिस्तान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में चयन