फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अब शहर में मोबाइल एप्लीकेशन मैप के जरिए स्वच्छता पर रखी जाएगी नजर

अब शहर में मोबाइल एप्लीकेशन मैप के जरिए स्वच्छता पर रखी जाएगी नजर

Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
अब शहर में  मोबाइल एप्लीकेशन मैप के जरिए स्वच्छता पर रखी जाएगी नजर
अब मोबाइल एप्लीकेशन मैप एप से होगी गंदगी की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
चरखी दादरी में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार की मोबाइल एप्लीकेशन स्वच्छ मैप शुरू हो गई है। इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति गंदगी के बारे में सूचना दे सकेगा और सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र का सफाई अधिकारी और कर्मचारी जल्द से जल्द उस स्थान की सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने बताया कि अब लोगों को शहर में गंदगी की समस्या से निजात मिल सकेगी और शहर में गंदगी नजर नहीं आएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ मैप नामक मोबाइल एप्लीकेशन शुरू कर दी गई है। यह व्यवस्था चरखी दादरी शहर में भी शुरू कर दी गई है। इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति गंदगी की स्वच्छ मैप एप पर फोटो अपलोड कर सकेगा। यह जानकारी क्षेत्र के संबंधित सफाई दरोगा के मोबाइल पर चली जाएगी और साथ में गंदगी की लोकेशन का भी पता चल जाएगा। इसके बाद संबंधित सफाई दरोगा व सफाई कर्मचारी वहां की सफाई सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद भी अगर संबंधित स्थान की सफाई नहीं होती है तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों के पास चली जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी प्रमोद रतूड़ी ने बताया कि एप डाउन लोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर स्वच्छ मैप टाइप करना होगा। एप डाउन लोड होने पर कोई भी व्यक्ति शहर में किसी भी स्थान की गंदगी की फोटो अपलोड कर सकता है। फोटो के साथ ही गंदगी की लोकेशन अपने आप दिखाई देगी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त होते ही एप पर लोकेशन के साथ ग्रीन सिग्नल आएगा और वह गंदगी का फोटो डालने वाले को नजर आएगा। उन्होंने बताया कि इस एप के बारे में चरखी दादरी के सभी सफाई दरोगा, सफाई निरीक्षक व अन्य नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह एप हरियाणा सरकार और इंटेल कंपनी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed