फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रेवाड़ी विजीलैंस ने छापामारी कर पकड़ी बिजली चोरी, ठोका जुर्माना

रेवाड़ी विजीलैंस ने छापामारी कर पकड़ी बिजली चोरी, ठोका जुर्माना

Sat, 01 Jul 2017 01:20 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी विजीलैंस ने छापामारी कर पकड़ी बिजली चोरी, ठोका जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बिजली निगम की रेवाड़ी से विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को दादरी में औचक छापामारी करते हुए एक शेयर कारोबारी को कुंडी कनेक्शन से बिजली चोरी करते पकड़ा। टीम ने लोड का आंकलन करते हुए शेयर कारोबारी पर 50000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। विजिलेंस ने शहर में कई अन्य स्थानों पर छापामारी की, जिसमें एक जगह मीटर में गड़बड़ी की आशंका के चलते उसे जब्त कर लैब में जांच के लिए भेजा। औचक छापामारी से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। जेई
संदीप नेहरा की अगुवाई में विजिलेंस की पांच सदस्यीय टीम करीब 12 बजे दादरी पहुंची। टीम ने सबसे पहले बस स्टैंड के सामने स्थित पूर्ण मार्केट में छापामारी की। इस दौरान गली नंबर एक में शेयर कारोबारी सीधा कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इसके अलावा भी टीम ने संदेह के आधार पर करीब आधा दर्जन बिजली मीटरों की जांच की। हालांकि इस दौरान इनमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। इसके बाद टीम ने मार्केट के बैक साइड वाली गली में दो, मेजबान चौक के पास चार घरों के बिजली मीटरों की जांच की। इनमें से एक मीटर में टीम को गड़बड़ी का अनुमान हुआ तो मीटर को जांच के लिए लैब में भेजा। टीम ने बताया कि अगर इसमें गड़बड़ी पाई जाती है तो फिर टीम घर के बिजली लोड का आंकलन कर जुर्माना राशि तय कर एफआईआर करवाएगी। विजिलेंस टीम में एएलएम प्रीतम, एएलएम देवीपर्सन, प्रधान सिपाही रविदत्त और सिपाही हरि प्रकाश शामिल थे।
विज्ञापन



दादरी शहर में औचक निरीक्षण के दौरान एक शेयर कारोबारी को सीधा कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उस पर करीब पचास हजार रुपये का जुर्माना हमने लगाया है। एक और बिजली मीटर को लैब में जांच करवाने के लिए जब्त किया है। टीम ने एक दर्जन से अधिक मकानों और दुकानों में बिजली चोरी की जांच की। आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई संदीप नेहरा, विजिलेंस टीम इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed