{"_id":"5c65bcf5bdec22270f4fd27d","slug":"131550171381-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतोदय सरल केंद्र सरकार का प्रमुख कार्यक्रम : डॉ गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतोदय सरल केंद्र सरकार का प्रमुख कार्यक्रम : डॉ गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ अंत्योदय सरल केंद्र, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। परियोजना निदेशक डॉ. गुप्ता ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ कार्यक्रम में निरंतर सुधार की जरूरत है। प्रदेश में बेहतर कार्य हुआ है हमें और बेहतरी की और बढ़ना है। समीक्षा के दौरान पीएनडीटी-एमटीपी एक्ट को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। सक्षम हरियाणा कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान झज्जर जिला को बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा मिली। वीसी के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों बैठक ली और परियोजना निदेशक द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की दृढ़ता से अनुपालना करने के लिए कहा। अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तीनों पहलुओं पर प्रभावी ढंग से कार्य करने की जरूरत है ताकि ऐच्छिक सफलता मिल सके। ऐच्छिक सफलता के लिए जागरूकता, जनभागीदारी और संबंधित कानूनों को सख्ती से लागू करना शामिल है। सभी विभाग आपसी तालमेल और सामंजस्य स्थापित करते हुए जागरूकता अभियान को जनअभियान में बदलें। इस कार्य में आमजन से सीधे जुड़े विभाग महती भूमिका निभा सकते हैं। एडीसी ने कहा कि पीएनडीटी-एमटीपी एक्ट के तहत दर्ज केसों की माननीय अदालतों में पूरे साक्ष्यों के साथ मजबूती से पैरवी करने की जरूरत है। कन्या भ्रूण हत्या जैसे कुकृत्य करने वालों के साथ कानूनन दायरे में पूरी सख्ती बरतें ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। अंतोदय सरल केंद्रों पर विभिन्न विभागों की लगभग साढ़े चार सौ सेवाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम बादली त्रिलोक चंद, एसडीएम झज्जर विजय सिंह, सीटीएम अश्विनी कुमार, सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया, डीआईओ अमित बंसल, डीआई देवेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।