फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हर पहर मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश और हल्की ओलवृष्टि के बाद खिली धूप

हर पहर मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश और हल्की ओलवृष्टि के बाद खिली धूप

Fri, 15 Feb 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
हर पहर मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश और हल्की ओलवृष्टि के बाद खिली धूप

विज्ञापन
चरखी दादरी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार वीरवार को हर पहर मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। रात के समय बूंदाबांदी हुई तो सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर को पांच मिनट की झमाझम बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई और इसके बाद धूप खिल गई। दोपहर बाद करीब चार बजे आसमान में दोबारा घटा छा गई। वीरवार को दादरी में तीन एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई तो बाढड़ा उपमंडल में बूंदाबांदी ही हुई। कृषि वैज्ञानिक इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद मान रहे हैं। वहीं, चिकित्सकों ने लोगों से बारिश के बाद बढ़ी ठंड को हल्के में न लेने की नसीहत भी दी है। इस बारिश से खासकर गेहूं की फसल को काफी फायदा पहुंचेगा।
जिले के विभिन्न भागों में हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। तीन एमएम बारिश से शहर के कुछ क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वहीं, कई भागों में सीवरेज व्यवस्था ठप रही। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिर गया। बारिश को रबी की फसलों के लिए काफी हद तक फायदेमंद माना जा रहा है। बुधवार सांय से ही आसमान में बादल छाए थे। रात के समय विभिन्न भागों में हल्की बारिश हुई। दोपहर के समय शहर के पूर्वी छोर में घने बादल छाए और रुक रुककर बारिश हुई। इस प्रकार शहर में तीन एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

बारिश होने पर शहर में जलभराव की समस्या बन गई। शहर के निचले भागों में पानी का जमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। शहर के कई भागों में जलभराव ज्यादा हुआ है। तिकोना पार्क ोड, ढाणी फाटक, गांधी नगर, चरखी दरवाजा क्षेत्र में जलभराव हो गया। गांधी नगर में तो बारिश होने पर ज्यादा हालात खराब हो जाते हैं। यहां सीवर व्यवस्था पटरी पर नहीं है। सीसीआई से ढाणी फाटक को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से यहां पानी का जमाव हो जाता है जिससे लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: वार्ड 19 में बारिश के बीच खोली गई सीवर ब्लॉकेज
वीरवार दोपहर को बारिश के बीच जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुपर शकर मशीन की मदद से वार्ड-19 में सीवर ब्लॉकेज खोली। पीएनबी बैंक के सामने वाली गली में करीब 20 सीवर मैनहॉल के ढक्कनों को हटाकर इनमें पानी के प्रेशर से ब्लॉकेज खोली गई। वार्ड में जन स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब तीन घंटे रुकी और इस दौरान मुख्य लाइन की ब्लॉकेज खोलकर इस दुरुस्त कर दिया। वार्ड मेें काफी दिनो से सीवर लाइन रुकी हुई थी जिससे दूषित पानी आसपास सड़कों पर जमा हो रहा था।
बाक्स= तापमान में गिरावट आई
बारिश होने पर अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 14 डिग्री था जबकि वीरवार को अधिकतम 21 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया हालांकि मौसम में अब ठंडक इतनी नहीं रही। सुबह-सांय के समय ही ठंड बढ़ती है। बारिश के समय शहर की सड़कें भी सुनसान रहीं।
बाक्स: सरसों और गेहूं की फसल को पहुंचेगा फायदा
सरसों की फसल इस समय पकाव की स्थिति में है। सरसों में फूल व फलियां बन रही हैं। बारिश से सरसों के फूल जरूर गिरते हैं लेकिन जो फलियां तैयार हैं उनमें बारिश से दाना का आकार सुडौल, मोटा व चमकीला होने की उम्मीद है इससे दाना का वजन भी बढ़ सकेगा। गेहूं की फसल में भरपूर फायदा पहुंचने की उम्मीद है। किसानों के लिए सिंचाई की बचत हुई है। जिले में गेहूं का रकबा 54 हजार 100 हेक्टेयर, सरसों 53 हजार 900 हेक्टेयर, चना 1720 हेक्टेयर व जौ 3800 हेक्टेयर क्षेत्र में है। सरसों किसानों की नकदी फसल मानी जाती है। मार्च मध्य तक सरसों की कटाई शुरू हो जाएगी।

बाक्स: ठंड बढ़ने पर सावधानी बरतें लोग: सीएमओ
सीएमओ विरेंद्र यादव ने बताया कि बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। इसे हल्के में लेने की बजाय लोग सावधानियां बरतें। सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनने से गुरेज न करें और छोटे बच्चे व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखे। मौसम परिवर्तनशील होने से वायरल की चपेट में आने की आशंका ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed