{"_id":"5b240f254f1c1bf67a8b570b","slug":"131529089829-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के चलते फॉल्ट आने से पांच ट्रांसफार्मर हुए डैमेज, आधा दर्जन कॉलोनियों में रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के चलते फॉल्ट आने से पांच ट्रांसफार्मर हुए डैमेज, आधा दर्जन कॉलोनियों में रहा ब्लैक आउट
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से पांच ट्रांसफार्मर डैमेज, आधा दर्जन कॉलोनियों में रहा ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। आंधी की वजह से शहर ही नहीं जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप रहने से ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी रही। शहर में पांच बिजली ट्रांसफार्मर डैमेज होने से काफी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही है। लोहारू क्षेत्र में 15 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप होने पर पानी की आपूर्ति भी चरमरा गई है।
पिछले तीन दिन से आंधी चलने की वजह से बिजली आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। तेज हवा का दबाव बनने पर तारों में फॉल्ट आ जाता है। लाइन ब्रेक डाउन हो जाती है। बड़ा फॉल्ट आ जाने पर ट्रांसफार्मर भी डैमेज हो रहे हैं जिससे बिजली निगम कर्मचारी भी परेशानी में हैं। दिनभर बिजली कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में जुटे रहते हैं। एक फॉल्ट को ठीक किया जाता है तो दूसरी लाइन में अन्य फॉल्ट आ जाता है। फॉल्ट ठीक करने के लिए लाइन परमिट लेना पड़ता है जिससे साथ लगते एरिया में भी बिजली कट लग जाता है।
वीरवार रात को शहर व ग्रामीण क्षेत्र में तेज आंधी आने पर बिजली के हालात ज्यादा खराब हो गए। शहर के विभिन्न भागों में दो दर्जन के करीब फॉल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति चरमरा गई। करीब 15 बिजली कर्मचारी फॉल्टों को ठीक करने में जुटे रहे। कई भागों में तो देर रात ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन लोहारू रोड एरिया में 15 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति ठीक नहीं हो सकी, जिससे लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी चार्जिंग से जवाब दे गए।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में रातभर गुल रही बिजली
शहर के विभिन्न भागों में पांच बिजली ट्रांसफार्मर डैमेज हो गए जिससे लोहारू रोड के दोनों ओर की कई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बस स्टैंड रोड, नगर परिषद क्षेत्र, अशोक गैस सर्विस, सिविल अस्पताल रोड के आसपास बस्ती के अलावा घिकाड़ा रोड सहित एक दर्जन कालोनियों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। बिजली निगम कर्मचारियों ने इन डैमेज ट्रंासफार्मरों को रिप्लेस कर दिया है। लोहारू रोड स्थित पूर्व मंत्री के आवास के समीप की बस्ती में वीरवार शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
पेयजल आपूर्ति का टाइम टेबल भी गड़बड़ाया
बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से इन क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति का शेड्यूल भी गड़बड़ा गया है। वैसे ही गर्मी में पानी का संकट बना हुआ है। ऊपर से बिजली खराब होने पर लोगों को पानी भी नहीं मिला। रात के समय बिजली आपूर्ति ठप होने पर कालोनियों में पानी की सप्लाई के लिए कई बूस्टिंग स्टेशनों में पानी नहीं डाला जा सका। जिससे सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। शहर के प्रेमनगर मेें नया बूस्टिंग स्टेशन होने पर भी करीब 40 प्रतिशत एरिया में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
आंधी की वजह से कई जगह फॉल्ट आ गए थे। अब लाइनें चालू कर दी गई हैं। डैमेज ट्रांसफार्मरों को रिप्लेस कर दिया गया है। कर्मचारी 24 घंटे सतर्कता बरत रहे हैं।
- जेई सुशील कुमार, बिजली निगम
ह्य