{"_id":"5a5e476d4f1c1b66268b4b40","slug":"131516128109-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्बाराम ने स्कूली बच्चों से किए विचार साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुब्बाराम ने स्कूली बच्चों से किए विचार साझा
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुब्बाराम ने स्कूली बच्चों से किए विचार साझा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नगर के एपीएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नेशनल सद्भावना अवार्ड प्राप्त एसएन सुब्बाराम ने बच्चों के साथ अपने विचार साझा किए। प्राचार्य नवीन कुमार ने बताया कि सुब्बाराम सभी धर्मों को मानने वाले और सभी भाषाओं के ज्ञाता हैं। सुब्बाराम महात्मा गांधी पुरस्कार, राजीव गांधी नेशनल सद्भावना अवार्ड-2003, विश्व मानवाधिकार पुरस्कार-2002, शांतिदूत अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। इस दौरान बच्चों ने सुब्बाराम का स्वागत किया और उनसे सवाल पूछे। सुब्बाराम ने कहा कि बाल जीवन स्वर्णिम होता है उससे भी बेहतर विद्यार्थी जीवन होता है। जीवन में सद्कल्याण के मार्ग पर चलकर परिश्रम के बल पर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रामकिशन श्योराण, प्राचार्य नवीन कुमार ने सुब्बाराम का धन्यवाद किया। सुब्बाराम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।