{"_id":"5a429fef4f1c1b193e8bb128","slug":"131514315759-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व कल्याण की कामना के साथ हवन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व कल्याण की कामना के साथ हवन आयोजित
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व कल्याण की कामना के साथ हवन आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव घिकाड़ा में ब्रह्मलीन बाबा ठाठेश्री की स्मृति में भंडारे और हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सोमेश ने की। बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने शिरकत की। श्रीश्री 1008 बाबा ठाठेश्रीधाम में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, सरपंच सोमेश व गांव के गणमान्य ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्रामीणों ने हवन में आहुति अर्पित कर सर्व कल्याण की कामना की। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें गांव घिकाड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रामकिशन शर्मा ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत हमें जो मार्ग दिखाते हैं उसमें वास्तव में सबसे प्रथम दया का भाव होता है। सरपंच सोमेश व मौजिज व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि बीजेपी जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसका आयोजन में सत्यपाल, डॉ. पूजा मुंबई, किरण, सुमन, सुमित, सत्यवीर, संदीप, राजेंद्र, उमेद, जयभगवान पूनिया, रामबीर, विजय कुमार, राजेश, सोमबीर, धर्मपाल, धर्मचंद सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।