{"_id":"5a2842264f1c1b6a118b654b","slug":"131512587814-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में क्षत्रिय समाज दिखाएगा अपनी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में क्षत्रिय समाज दिखाएगा अपनी ताकत
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में क्षत्रिय समाज दिखाएगा अपनी ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी सूरजपाल सिंह अम्मू का कहना है कि उनके लिए समाज सर्वोपरि है। वे आज नौ दिसंबर को पंचकूला में फिल्म पद्मावती पर बैन को लेकर आयोजित होने वाली सम्मान रैली का निमंत्रण देने के लिए बौंद कलां पहुंचे हैं। पूर्व भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू ने कहा कि जब समाज का मान- सम्मान ही नहीं होगा तो पद का उनके लिए क्या औचित्य रह जाता है। अम्मू ने कहा कि उनकी संजय लीला भंसाली से कोई जातीय रंजिश नहीं है लेकिन उनकी लड़ाई पद्मावती के मान- सम्मान को लेकर है। फिल्म को बैन करवाने को लेकर हिंदुत्व की नौ दिसंबर को पंचकूला में रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा क्षत्रिय समाज अपनी ताकत को इस रैली में दिखाए। उन्होंने बुधवार को गांव बौंदखुर्द में सूबेदार रणजीत सिंह के आवास पर यह भी कहा कि भाजपा मीडिया प्रभारी के पद से इस्तीफा बिना किसी दबाव के दिया है। इस मौके पर जिला पार्षद महेंद्र सोनी, सरपंच बौंदखुर्द राधेश्याम शर्मा, सूबेदार रणजीत सिंह, सूबेदार मेजर मेनपाल सिंह परमार, पूर्व सरपंच महेश सिंह, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, सुखपाल ठेकेदार, पूर्व पंच बलराज सिंह, बाले सिंह, मास्टर सतीश, अशोक, ओमबीर रणकोली, राजपाल, श्यामू रणकोली व पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।