{"_id":"59f0eab84f1c1bd7538b942d","slug":"131508960952-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने विस में उठाया स्कूलों में स्टाफ की कमी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने विस में उठाया स्कूलों में स्टाफ की कमी का मुद्दा
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने विस में उठाया स्कूलों में स्टाफ की कमी का मुद्दा
चरखी दादरी।
विधानसभा सत्र के तीसरे दिन बुधवार को इनेलो विधायक राजदीप फौगाट ने दादरी हलके में अपग्रेड किए राजकीय स्कूलों में स्टाफ की कमी, सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों के पुनर्निर्माण, खस्ताहाल सड़क, छात्र संघ चुनाव बहाल की मांगों पर सरकार से जवाब मांगे। इस पर संबंधित विभागों के मंत्रियों ने इन मामलों में उठाए गए कदमों और लागू की गई योजनाओं की जानकारियां दी। विधायक को आश्वस्त किया गया कि सरकार हर मांग पर गंभीरता से काम कर रही है, सभी समस्याएं जल्द दूर कर दी जाएंगी।
विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि सरकार ने दादरी हलके में डूडीवाला नंदकरण, सरूपगढ़ सहित कई गांवों के स्कूलों को अपग्रेड किया, लेकिन यहां आज भी शिक्षकों, प्रवक्ताओं व अन्य स्टाफ की भारी कमी है। प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग को स्टाफ की कमी पूरी की जानी चाहिए। इस पर प्रदेश के शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि इन स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए सरकार कार्य कर रही है, जल्द ही समाधान हो जाएगा। शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसके अलावा विधायक के दादरी से वाया कलियाणा झोझू सड़क मार्ग के जीर्णोद्धार संबंधी सवाल के जवाब में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि यहां काम शुरू हो गया है। करोड़ों की लागत से रोड जल्द ही चकाचक हो जाएगा। वहीं विधायक ने सरकार से छात्र संघ चुनाव बहाली को क्या योजना है इस पर भी जवाब भी मांगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि गांव घिकाड़ा के राजकीय स्कूल की जर्जर भवन के पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ 33 लाख रुपये मंजूर कर लिए गए हैं। जल्द से जल्द काम शुरू करवा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधायक राजदीप फौगाट ने हलके की जनसमस्याओं व बड़े जन मुद्दों को लेकर सरकार के समक्ष विस सत्र में दर्जनों सवाल लगाए हैं।
फोटो 29
विधायक राजदीप फौगाट का फोटो।