फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   500 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

500 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Sat, 23 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
500 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
500 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चार दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट एंड गाइड शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को विद्यार्थियों ने स्वच्छता और बेटी बचाओ अभियान के लिए शहर में जागरूकता रैली निकाली। खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने सफाई से सुंदरता लाए और बेटियों का जीवनदान-महाकल्याण आदि स्लोगनों से लोगों को सफाई रखने और बेटियों को बचाने और पढ़ाने का संदेश दिया।

जयप्रकाश सभ्रवाल ने कहा कि सामाजिक सेवा को ध्येय मानने वाले स्काउट व गाइड को समाज की मौजूदा ज्वलंत समस्याओं के प्रति खुद भी सचेत रहना चाहिए और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यालयों में सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रति हमारी स्वस्थ सोच होनी चाहिए। बेटियां आज अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं। रैली लाला लाजपतराय चौक, पुराना बस स्टैंड, रोहतक चौक, पुराना सिविल अस्पताल, सरदार झाड़ू सिंह चौक, झज्जर रोड, काठमंडी से होते हुए वापस स्कूल में समाप्त हुई। शिविर के दौरान आज स्लोगन लेखन, मेंहदी लगाओ, समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने मनभावन गीत, कविता, हरियाणवी रागनियां प्रस्तुत की। स्काउट के जिला प्रशिक्षण आयुक्त बृजमोहन कौशिक ने बताया कि इस शिविर में बीस विद्यालयों के पांच सौ विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। रविवार को शिविर का समापन समारोह होगा। जिसमें उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। शिविर में स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त देशराज वशिष्ठ, नवरत्न पांडे, शिवकुमार गुप्ता, श्रुति, इंदिरा देवी, पुष्पा देवी इत्यादि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed