फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाजपा में हुड्डा के लिए कोई जगह नहीं : राजकुमार सैनी

भाजपा में हुड्डा के लिए कोई जगह नहीं : राजकुमार सैनी

Sat, 23 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में हुड्डा के लिए कोई जगह नहीं : राजकुमार सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा में शामिल होने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर कड़वी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जोहड़ (तालाब) से निकली कीचड़ वाली भैंस दूसरी भैंसों को भी गंदा कर देती है। उक्त बात सांसद ने बहादुरगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
सैनी ने कहा कि हुड्डा अपने कार्यकाल में किए गए घोटालों से बचने के लिए भाजपा में घुसने का असफल प्रयास कर रहे हैं। हुड्डा भाजपा में आने के बाद भाजपा को भी नुकसान पहुंचाएंगे। लेकिन भाजपा में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। सैनी ने कहा कि हुड्डा का अब कांग्रेस में राजनीतिक वजूद खत्म हो रहा है। इसलिए वे नए घर की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सरकार की लेट लतीफी के कारण प्रदेश में हिंसा भड़की। सरकार को सख्त रवैया अपनाना चाहिए था। सियासी दलों के नेताओं द्वारा बाबाओं से समर्थन मांगे जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि राजनीतिक संरक्षण के कारण ही बाबा अपना वजूद बनाते हैं और फिर आम जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। नेताओं को बाबाओं से दूर रहने की सलाह भी उन्होंने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि आज भूपेंद्र हुडा किसान सम्मेलन कर रहे हैं। दस साल प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने वाले आज जनता के हितैषी होने का ढोंग रच रहे हैं। उन्होंने जातिवाद का नंगा नाच खेला उसको जनता आज भी नहीं भूली। आरक्षण के नाम पर भाईचारा खराब करने में भी हुडा का ही हाथ था। वहीं, खुद जेल में पड़ा चौटाला परिवार मुझे जेल भेजने के सपने देख रहा है। राजकुमार सैनी पुरानी सब्जी मंडी में दीपक सैनी के यहां जागरण में शिरकत करने आए थे। उन्होंने लोगों से नवंबर में प्रस्तावित जींद रैली में भाग लेने की अपील भी की। इस मौके पर नगर पार्षद जसबीर सैनी, शेखर सैनी, डीघराम सैनी व शमशेर धानक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed