फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेना भर्ती: चार जिलों के 40 हजार युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

सेना भर्ती: चार जिलों के 40 हजार युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Tue, 19 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती: चार जिलों के 40 हजार युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
सेना भर्ती: चार जिलों के 40 हजार युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

चरखी स्थित एससीआर स्कूल ग्राउंड में होने वाली भर्ती रैली की तैयारियां शुरू, दादरी व भिवानी के 18 हजार युवा अब तक कर चुके हैं आवेदन
चार ट्रेड के लिए होगी भर्ती, भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों का तीन बार होगा आधार कार्ड चेक, फिजिकल पास करने पर हर अभ्यर्थी का होगा डोप टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी
चरखी के एससीआर स्कूल में चार अक्तूबर से शुरू हो रहे सेना भर्ती में चार जिलों के युवा अपनी किस्मत आजमाएंगे। दादरी सेना भर्ती कार्यालय द्वारा करीब डेढ़ साल बाद जिले में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले झोझूकलां के खेल मैदान में भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। चार से 12 अक्तूबर तक होने वाली भर्ती रैली में दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के युवा ही भाग ले सकेंगे। चार अलग-अलग ट्रेड के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। सैन्य अधिकारियों की मानें तो अब तक 40 हजार से ज्यादा युवा भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने तक यह आंकड़ा 50 हजार से पार जाने की उम्मीद है। वहीं, सैन्य अधिकारियों ने भर्ती रैली को सफल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पूरी भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी। चार से 12 अक्तूबर तक चरखी दादरी में सेना भर्ती रैली को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने तक आवेदकों की संख्या पचास हजार से पार चली जाएगी। 18 सितंबर तक दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के 40 हजार युवा आवेदन कर चुके हैं। दादरी सेना भर्ती कार्यालय कर्नल अजीत पिल्लई ने बताया कि अब तक भिवानी और चरखी दादरी के युवाओं ने सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। भिवानी और दादरी के 18 हजार युवा, महेंद्रगढ के 12 हजार युवा और रेवाड़ी के नौ हजार युवा अब तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। इस भर्ती रैली में चार ट्रेड के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही टेक्निकल, सिपाही क्लर्क/ स्टोर कीपर और सिपाही ट्रेडमैन पदों के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। कर्नल पिल्लई ने बताया कि भर्ती रैली दादरी भिवानी रोड स्थित गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल में होगी। भर्ती रैली स्थल बस स्टैंड से छह किलोमीटर की दूरी पर होगा। कर्नल पिल्लई ने बताया कि जिन युवाओं ने भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें ही भर्ती रैली में प्रवेश करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं को अपने साथ दसवीं और 12वीं का मूल मार्कशीट, आवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि एनसीसी ग्रेड सर्टिफिकेट भी युवा अपने साथ ला सकते हैं।
विज्ञापन


फिजीकल पास करने वाले युवाओं का हो सकता है डोप टेस्ट
कर्नल पिल्लई ने बताया कि दौड़ में पास होने के बाद युवाओं का आवश्यकता अनुसार डोप टेस्ट भी लिया जा सकता है। इसमें अगर ड्रग्स लेने संबंधी पुष्टि होती है तो न केवल उक्त युवा को भर्ती रैली से बाहर किया जाएगा बल्कि उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आवेदक के कद की जांच होगी और इस प्रक्रिया को पास करने के बाद ही उसे दौड़ में भाग लेने दिया जाएगा। इसके बाद अन्य प्रक्रिया पास करने के बाद अंत में डॉक्टरी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया होगी पूरी
कर्नल अजीत पिल्लई ने बताया कि भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए भर्ती रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि दौड़ प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवाओं के फोटोग्राफी भी की जाएगी ताकि फिजिकल प्रक्रिया में धांधलेबाजी करने वाले युवा पकड़ में आ सकें।

फिजिकल के दौरान तीन दफा होगा आधार कार्ड चेक
कर्नल अजीत पिल्लई ने बताया कि फिजिकल प्रक्रिया शुरू होने से लेकर मेडिकल जांच तक तीन दफा आवेदक का आधार कार्ड चेक किया जाएगा। कर्नल पिल्लई ने बताया कि सबसे पहले दौड़ प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधार कार्ड चेक होगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच के दौरान आधार कार्ड की दोबारा जांच की जाएगी और अंत में मेडिकल जांच के समय भी आधार कार्ड जांचा जाएगा।


वर्जन::
युवाओं से अपील है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की नशीला दवाओं का सेवन न करें। ऐसा करते जो युवा पकड़े जाएंगे उन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। युवाओं से अपील है कि किसी के बहकावे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान तीन दफा आधार कार्ड की जांच की जाएगी। 18 अगस्त तक चारों जिलों के 40 हजार युवा अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। कर्नल अजीत पिल्लई, दादरी सेना भर्ती कार्यालय

फोटो 10
प्रस्तावित सेना भर्ती बारे अपने कार्यालय में जानकारी देते कर्नल अजीत पिल्लई।
फोटो 11
दौड़ का अभ्यास करते युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed