{"_id":"59b048034f1c1bed7f8b4745","slug":"131504724995-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग की दोनों ब्रांच में एक्सईएन के पद खाली, कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग की दोनों ब्रांच में एक्सईएन के पद खाली, कामकाज ठप
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग में एक्सईएन के पद खाली, कामकाज ठप
चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रधान रामकुमार कादयान ने प्रेस बयान में कहा कि सिंचाई विभाग में लोहारू जल सेवाएं मंडल के तहत तीन मंडल है लेकिन तीनों मे एक भी स्थाई कार्यकारी अभियंता की नियुक्ति न होने से कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। अधिकारी नहीं होने से कर्मियों को न तो समय पर वेतन ही मिल पा रहा है और न ही उनके अन्य कार्य हो पाते हैं।
सिंचाई विभाग कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रधान रामकुमार कादयान ने कहा कि लोहारू जल सेवाओं के तहत दो यांत्रिक मंडल एवं एक सिविल मंडल है। दो यांत्रिक मंडलों का चार्ज कार्यकारी अभियंता रेवाड़ी को सौंप रखा है। इसके अलावा एक मंडल का चार्ज भिवानी कार्यकारी अभियंता के पास है। कार्यकारी अभियंताओं के पद खाली होने से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। सेवानिवृत्त हो चुके कर्मियों के विभाग संबंधित कार्य भी अधूरे पड़े हैं।
रामकुमार कादयान ने सरकार व विभाग के आला अधिकारियों से अपील की है कि दादरी जिला अब अलग से अस्तित्व में आ चुका है इसलिए लोहारू जल सेवाएं परिमंडल कार्यालय चरखी दादरी में स्थापित किया जाना चाहिए। रामकुमार कादयान ने कहा कि अगर इन समस्याओं का समय रहते हल नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर होगी।