फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   15 रुपये में बिक रहा बीपीएल सर्वे फार्म, अपलोड करने के ले रहे 70 रुपये

15 रुपये में बिक रहा बीपीएल सर्वे फार्म, अपलोड करने के ले रहे 70 रुपये

Fri, 01 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
15 रुपये में बिक रहा बीपीएल सर्वे फार्म, अपलोड करने के ले रहे 70 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। प्रदेशभर में 13 साल बाद शुरू किए गए बीपीएल सर्वे के आखिरी दिन फोटो स्टेट की दुकानों, सीएससी व कंप्यूटर सेंटरों पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। अंतिम तिथि होने के चलते लोगों को जेब भी ढीली करनी पड़ रही है। बीपीएल सर्वे का तीन पेज के फार्म के 15 रुपये लिए और अपलोड कराने पर 70 रुपये चार्ज भी लिया गया। वहीं, सरपंचों का कहना है कि ग्राम पंचायत के पास सरकार की ओर से ऐसी कोई सूचना ही नहीं भेजी गई है।

नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक कंप्यूटर सेंटर से 15 रुपये में फार्म खरीदा है। इसके साथ ही फार्म को भरकर अपलोड करने के लिए भी 70 सेवा शुल्क देना पड़ रहा है। वहीं, सीएससी पर कार्य करने वाले युवक ने बताया कि वह शाम चार बजे तक 30 फार्म अपलोड कर चुका है। इस बारे में गांव बौंदकलां के कार्यवाहक सरपंच प्रतिनिधि सुरेश महाजन व सांकरोड के सरपंच सुनील कुमार ने कहा कि सरकार या प्रशासन द्वारा पंचायत को बीपीएल सर्वे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ग्रामीण फार्म पर हस्ताक्षर करवाने के लिए आए तब उन्हें इसका पता चला। इस बारे में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं है। इस योजना के बारे में एडीसी कार्यालय से ही पता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed